Bhind: कोचिंग जा रहे छात्रों के लिए ‘काल’ बना तेज रफ्तार ट्रैक्टर, सड़क पर 25 मिनट तक लहूलुहान पड़े रहे, 1 की मौत

Bhind: जिले के ऊमरी थाना अंतर्गत अकोड़ा चौराहा के पास शनिवार को सड़क हदासे में एक छात्र की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया.
Bhind Road Accident

भिंड रोड एक्सीडेंट

Bhind: एमपी के भिंड जिले के एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जिले के ऊमरी थाना अंतर्गत अकोड़ा चौराहा के पास शनिवार को सड़क हदासे में एक छात्र की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया. ये दुर्घटना अकोड़ा चौराहे के पास हुई. जहां पर कोचिंग पढ़ने भिंड से आ रहे दो छात्रों को तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने कुचल दिया. इस हादसे में अजय (16) पुत्र वीकेश यादव निवासी अकोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई.

कोचिंग पढ़ने जा रहे थे दोनों छात्र

दूसरी तरफ उसका साथी 15 वर्षीय सुदामा पुत्र लला भदौरिया गंभीर रुप से घायल हो गया. बता दें के दोनों छात्र शनिवार सुबह करीब 11.45 बजे घर से निकले थे और भिंड कोचिंग पढ़ने कि ले जा रहे थे. अकोड़ा कस्बे के अकोड़ा चौराहे तक वे किसी वाहन से पहुंचे. चौराहे पर जब उन्हें काफी समय तक कोई वाहन नहीं मिला तो वे पैदल ही सड़क किनारे आगे बढ़ने लगे. इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को टक्कर मार दी और चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया.

25 मिनट तक तड़पते रहे छात्र

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों छात्र करीब 25 मिनट तक सड़क किनारे घायल हालत में पड़े रहे. बाद में अकोड़ा का एक व्यक्ति वहां से निकला और दोनों को पहचानकर स्वजन को सूचना दी. जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक अजय की मौत हो चुकी थी. गंभीर छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बाद में उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन स‍िंदूर के ठीक एक साल फ‍िर एक्ट‍िव हुआ जैश, बहावलपुर मरकज में शुरू किया काम

ज़रूर पढ़ें