MP Cabinet Decision: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला! तबादला नीति को मिली मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक खुलेगा तबादलों का रास्ता

MP Cabinet Decision: बैठक में कहा गया है कि निगम-मंडलों के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई है, जिसमें उन्हें बताया गया कि उन्हें क्या काम और कैसे करना है.
Mohan Cabinet Meeting

मोहन कैबिनेट बैठक

MP Cabinet Decision: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक पूरी हुई है. बैठक में कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे और स्वीडन द्वारा दिए गए सम्मान के लिए शुभकामनाएं दीं. कैबिनेट में कहा है कि इंडो-फ्रांस कॉन्क्लेव, जो कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में संपन्न हुई थी, उसमें कई बड़ी कंपनियों ने प्रदेश में निवेश की इच्छा जाहिर की है. बैठक में कहा गया है कि निगम-मंडलों के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई है, जिसमें उन्हें बताया गया कि उन्हें क्या काम और कैसे करना है.

सरस्‍वती लोक बनाने पर होगा विचार

कैबिनेट बैठक में सीएम मोहन यादव ने कहा कि धार की भोजशाला मंदिर को लेकर कोर्ट के फैसले का स्‍वागत किया. उन्‍होंने कहा कि धार की भोजशाला मंदिर से वाग्देवी की प्रतिमा को वापस लाने के प्रयास केंद्र सरकार के माध्यम से किए जाएंगे. साथ ही यहां सरस्वती लोक बनाने पर भी विचार किया जा रहा है.

तबादला नीति को मिली मंजूरी

कैबिनेट बैठक में 30 हजार करोड़ रुपए की निरंतरता वाले कार्यों को भी मंजूरी दी गई है. वहीं मोहन कैबिनेट ने ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है. अब मध्य प्रदेश में 1 जून से 15 जून तक तबादलों का रास्ता खुला रहेगा. लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों को इससे राहत मिलेगी. नई ट्रांसफर नीति में पारदर्शिता और ऑनलाइन प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया है.

छत्तीसगढ़ अ‍मित शाह के साथ बैठक का हुआ जिक्र

कैबिनेट बैठक में बताया गया कि पिछले दो दिनों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जगदलपुर गए थे, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक आयोजित की थी. यह बैठक बस्तर में हुई थी. केंद्रीय गृहमंत्री ने एक प्रमुख बिंदु रेखांकित करते हुए कहा कि कभी नक्सल प्रभावित रहे जिलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नई योजनाएं बनाई जाएंगी.

ये भी पढे़ं- महाकाल मंदिर की जमीन पर होटल बनाने के मामले पर BJP विधायक की सफाई, उमंग सिंघार ने साधा निशाना

ज़रूर पढ़ें