MP Board Result 2026: कल 11 बजे जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां क्लिक कर डाउनलोड करें मार्कशीट
मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट
MP Board Result 2026: अपने परीक्षाफल का इंतजार कर रहे मध्य प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कल यानी बुधवार 15 अप्रैल को 10 वीं और 12वीं का रिलज्ट जारी कर दिया जाएगा. 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना डिजिटल अंकपत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
यहां से देख सकते है परिणाम
एमपी बोर्ड के नतीजे जारी होते ही एक साथ लाखों बच्चे वेबसाइट पर टूट पड़ते हैं. ऐसे में कई बार साइट क्रैश हो जाती है या धीमी चलने लगती है. इसलिए अगर मार्कशीट खुलने में देरी हो तो घबराएं नहीं. रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर लिंक एक्टिव होगा. इन दोनों लिंक पर क्लिक कर छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं.
कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउज़र पर एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाए.
- यहां एग्जाम रिजल्ट का लिंक नजर आएगा. इस पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपके सामने दो अलग-अलग लिंक खुल जाएंगे.
- 10वीं के छात्र ‘High School Certificate Examination (HSC)-10th Result 2026’ पर और 12वीं के छात्र ‘Higher Secondary School Certificate Examination (HSSC) Result 2026-12th Result’ वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अब नए पेज पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर एकदम सही-सही भरे और सबमिट पर क्लिक करें.
- बस इतना ही इसके बाद आपके साल भर की मेहनत का परिणाम आपकी ऑललाइन मार्कशीट आपके सामने होगी.
मध्य प्रदेश सरकार देगी इनाम
मध्य प्रदेश सरकार ने इस बार भी पढ़ाई में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए खजाना खोल दिया है. शानदार नंबरों से पास होने वाले और टॉप करने वाले बच्चों को सरकार की तरफ से उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए लैपटॉप, स्कूटी और साइकिल इनाम में दी जाएगी. इस योजना को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह है.
ये भी पढ़ें: ग्वालियर में चलती ट्रेन में चढ़ रही थी महिला, पैर फिसला, RPF जवान की सूझ-बूझ से बची जान