MP News: जया बच्चन की मां अस्पताल से डिस्चार्ज, स्पाइनल में माइल्ड फ्रैक्चर के बाद भर्ती किया गया था

MP News: अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी नानी को डिस्चार्ज करने के लिए भोपाल आए थे. नानी का हाल-चाल लेने के साथ ही उन्हें अस्पताल से रिलीव कराया है. ऐसी जानकारी है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन भी भोपाल आ सकते हैं
Jaya Bachchan

Jaya Bachchan

MP News: अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. पिछले कई दिनों से राजधानी भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती थीं. इंदिरा भादुड़ी की स्पाइनल में माइल्ड फ्रैक्चर था. निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. जया बच्चन ने भोपाल आकर मां इंदिरा भादुड़ी का हालचाल जाना.

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी नानी को डिस्चार्ज करने के लिए भोपाल आए थे. नानी का हाल-चाल लेने के साथ ही उन्हें अस्पताल से रिलीव कराया है. ऐसी जानकारी है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन भी भोपाल आ सकते हैं और सास का हालचाल जान सकते हैं.

ये भी पढ़ें: भोपाल में आनंद आश्रम में सीनियर सिटीजन के साथ दिवाली मनाई , बोले- हम सब सामाजिक ताने-बाने में बंधे लोग

कुछ दिनों पहले उड़ी थी निधन की खबर

इंदिरा भादुड़ी को स्पाइनल फ्रैक्चर के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद मीडिया में ऐसी खबर आई थी कि उनका निधन हो गया. इसके बाद जया बच्चन ने इस बात का खंडन किया था कि उनकी मां का निधन नहीं हुआ है. जया बच्चन ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वे स्वस्थ हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें