MP News: बांधवगढ़ में 10 हाथियों की मौत के मामले में कमलनाथ का सरकार पर निशाना, बोले- घटना की जांच CBI से करवाएं

MP News: पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स (X) पर लिखा, 'बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 10 हाथियों की मृत्यु को करीब एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन दोषियों को पकड़ना तो दूर मध्य प्रदेश सरकार अब तक हाथियों की मृत्यु के कारण को भी स्पष्ट नहीं कर सकी है'
MP News

पूर्व सीएम कमलनाथ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना (फाइल फोटो )

MP News: बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 10 हाथियों की मौत के मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया साइट एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए एमपी सरकार पर आरोप लगाया है कि एक हफ्ते बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ा जा सका है.

पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स (X) पर लिखा, ‘बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 10 हाथियों की मृत्यु को करीब एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन दोषियों को पकड़ना तो दूर मध्य प्रदेश सरकार अब तक हाथियों की मृत्यु के कारण को भी स्पष्ट नहीं कर सकी है.’

सही तरीके से जांच इस संबंध में लिखा, ‘यह अत्यंत चिंता का विषय है. एक तरफ तो वन्य जीवों का जीवन खतरे में है तो दूसरी तरफ यह भी दिखाई देता है कि मध्य प्रदेश का वन विभाग वन्य प्राणियों की रक्षा करने में पूरी तरह असमर्थ है. प्रदेश की जांच एजेंसियां या तो पूरी तरह अकर्मण्य है या फिर उनके पास इतनी सुविधा ही नहीं है कि वह हाथियों की मृत्यु की उचित जांच कर सकें’

ये भी पढ़ें: HC की लाइव स्ट्रीमिंग एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, हाई कोर्ट ने केंद्र, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दिया नोटिस

हाथियों की मौत की जांच CBI करे- कमलनाथ

हाथियों की मौत की जांच के विषय में लिखा कि ‘मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से अपील करता हूं कि वह 10 हाथियों की मृत्यु की या तो सीबीआई जांच कराएं या फिर न्यायिक जांच के आदेश दें. क्योंकि निष्पक्ष जांच न होने से वन्य प्राणियों के जीवन पर खतरा बना रहेगा. जो भी लोग इसके पीछे हैं वह खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे. इस तरह के अपराधों को दोहराने की हिमाकत करेंगे.

मैं आशा करता हूं कि मुख्यमंत्री जी मेरी इस मांग को गंभीरता से लेंगे. प्रदेश में वन्य जीवन की सुरक्षा की दृष्टि से इस दिशा में तत्काल कदम उठाएंगे.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें