MP के इस शहर में मकान-दुकान में CCTV कैमरा लगाने पर मिलेगा इनाम, पुलिस सम्मानित भी करेगी

MP News: रतलाम जिले के सैलाना और जावरा में हुई चोरी और ठगी की 2 घटनाओं में आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से काफी मदद मिली थी. अज्ञात बदमाशों को पकड़ने और उनके रूट चिह्नित करने में मदद मिली थी.
Ratlam Police Security Initiative

रतलाम: सीसीटीवी कैमरा लगवाने पर मिलेगा इनाम

CCTV Installation Reward Scheme: लोग अपने घरों और दुकानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल करवाते हैं. ये कैमरे 24 घंटे हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं. इससे अपराध पर लगाम कसने में आसानी होती है, इसके साथ ही चोरों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है. अब प्रशासन भी इसके लिए प्रोत्साहित कर रहा है. मध्य प्रदेश का एक शहर है, जहां लोगों को CCTV कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

CCTV कैमरे लगाने पर मिलेगा इनाम

दरअसल, रतलाम प्रशासन को सिटी सर्विलांस कैमरों से निगरानी रखने में मदद तो मिलती है. इसके साथ ही निजी भवनों, घरों और दुकानों पर लगाए कैमरों से आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिली है. इससे चोरी और लूट जैसे अपराधों के खुलासे में सहायता मिली है. कैमरे लगवाने वाले लोगों को इनाम दिया जाएगा. पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करेगा.

क्या है पूरा मामला ?

रतलाम जिले के सैलाना और जावरा में हुई चोरी और ठगी की 2 घटनाओं में आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से काफी मदद मिली थी. अज्ञात बदमाशों को पकड़ने और उनके रूट चिह्नित करने में मदद मिली थी. इसके बाद ही पुलिस ने प्राइवेट सीसीटीवी कैमरों को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाई है.

ये भी पढ़ें: रतलाम में मामूली बात पर खूनी झड़प! बारात में चाकूबाजी, दो लोगों की मौत, एक घायल

पुलिस अधीक्षक का क्या कहना है?

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि किसी घर, भवन या दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से किसी आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मदद मिलती है तो उसे सम्मानित किया जाएगा. इससे अपराध पर नियंत्रण पाने में पुलिस को सहायता मिलेगी.

ज़रूर पढ़ें