Rewa: रीवा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास, 6 साल की मासूम की हुई सफल पेडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी
सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में मासूम की सर्जरी
Rewa: रीवा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने एक बार फिर सर्जरी के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचा है. कार्डियोलॉजिस्ट विभाग ने 6 साल की एक मासूम के ह्रदय की सफल सर्जरी की है. यह विंध्य का पहला ऐसा अस्पताल है, जिसने यह इतिहास रचा है. हालांकि, इससे पहले सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में एक से बढ़कर एक ऑपरेशन हो चुके हैं, लेकिन मासूम के ह्रदय का ऑपरेशन पहली बार हुआ है.
विंध्य में अभी तक यह सुविधा नहीं थी, जिसकी वजह से लोग मजबूरी में दूसरे प्रदेश जाया करते थे. लेकिन अब यह सुविधा रीवा जिले में ही मिलने लगी. सुपरस्पेशलिटी अस्पताल वैसे भी दिनों-दिन एक से बढ़कर एक सफल ऑपरेशन कर रहा है. जिस इलाज के लिए पहले रीवा से महानगर जाया करते थे. अब उनमें से ज्यादातर इलाज रीवा में होने लगे हैं. अब एक बार फिर अस्पताल ने मासूम के ह्रदय की सर्जरी कर नया कीर्तिमान रचा है.
ह्रदय में छेंद की बीमारी से जूझ रही थी नायरा
पन्ना जिले की 6 साल की मासूम नायरा बानो के जन्म से ही हृदय में छेद रहा. ह्रदय की सर्जरी को लेकर परिवार काफी परेशान रहा लेकिन डॉक्टरों ने मासूम का ऑपरेशन कर इतिहास रच दिया. मासूम के परिवारवालों ने बताया कि ह्रदय में छेंद होने की वजह से बच्ची काफी परेशान थी और उसका वजन भी नहीं बढ़ रहा था. वह जल्दी थक जाती थी और बार-बार बीमार पड़ती थी.
ये भी पढ़ेंः 5 साल में 33 करोड़… प्रोफेसर ने अपने ही पिता की लिखी किताबें खरीदी, यूपी की इस यूनिवर्सिटी में बड़ा घोटाला
आयुष्मान योजना से मिला इलाज
सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने मासूम को नया जीवन दिया है. यह ऑपरेशन डॉक्टर एस के त्रिपाठी और उनकी टीम ने बिना किसी जटिलता के किया है. यानी अब नायरा सामान्य जीवन जी सकती है. खास बात यह रही कि नायरा को आयुष्मान योजना के तहत इलाज का लाभ दिया गया.