Mauganj News: मऊगंज में आस्था का सैलाब, 15 किलोमीटर नंगे पांव चले हजारों कांवड़िए, इस धाम में किया जलाभिषेक

Mauganj News: मऊगंज में सावन के दूसरे सोमवार पर हजारों कांवड़ियों ने पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में 15 किलोमीटर पैदल चलकर मंडपहा धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दिव्य चतुर्भुज धाम से जल लेकर नंगे पांव पहुंचे श्रद्धालुओं के "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो गया।
मऊगंज

मऊगंज न्यूज/ इमेज सोर्स-विस्तार न्यूज इनपुट

Mauganj News: मऊगंज जिले में सावन के दूसरे सोमवार पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला.हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया.खास बात यह रही कि कांवड़िए तपती सड़क और रास्ते की कठिनाइयों की परवाह किए बिना नंगे पांव जल लेकर मंडपहा धाम पहुंचे.

सुखेंद्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा

सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई.यात्रा की शुरुआत दिव्य चतुर्भुज धाम से जल भरने के साथ हुई.इसके बाद हजारों कांवड़िए करीब 15 किलोमीटर की दूरी पैदल और नंगे पांव तय करते हुए मंडपहा धाम पहुंचे.पूरे रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया.बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय नजर आया.

मंडपहा धाम में किया जलाभिषेक

मंडपहा धाम पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने भगवान शिव को पवित्र जल अर्पित कर जलाभिषेक किया और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बाबा से प्रार्थना की.इस कांवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य उन श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति से जोड़ना है, जो किसी कारणवश बाबा धाम नहीं पहुंच पाते.

ऐसे श्रद्धालुओं को अपने साथ लेकर पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना द्वारा हर वर्ष कांवड़ यात्रा के माध्यम से मंडपहा धाम में जल अर्पित कराया जाता है. इस पूरी कांवड़ यात्रा का संचालन राम सुमन कुशवाहा एवं समाज शिव शक्ति सेवा दल द्वारा किया गया.जलाभिषेक के बाद मंडपहा धाम में कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन किया गया.

ये भी पढ़ेंः छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे जयराम महतो! बिना पानी बैठे उपवास पर, विधानसभा मार्च का ऐलान

ज़रूर पढ़ें