पहले गोली चली या ‘बाबा राजा’ की हुई पिटाई? नागौद राजपरिवार विवाद में नया ट्विस्ट!

Nagod Royal Family: राजपरिवार के नजदीकी लोगों का दावा है कि पहले बाबा राजा पर हमला किया गया. राजघराने के पूर्वजों की फोटो फ्रेम तोड़कर उनके सिर पर वार किए गए.
Nagod Royal Family Controversy

नागौद राजपरिवार विवाद में नया ट्विस्ट!

Nagod Royal Family Controversy: सतना जिले का नागौद राजघराना इन दिनों काफी सुर्खियों में है. गुरुवार को राजपरिवार के सदस्य रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी को एक महिला ने गोली मार दी. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आरोपी महिला बाबा राजा की कथित प्रेमिका बताई जा रही है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं, जो चौंकाने वाले हैं. इसके साथ ही विवाद को लेकर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं. फिलहाल, राजपरिवार की यह कहानी किसी टीवी सीरियल से कम नहीं लग रही है. जानें क्या है पूरा मामला.

दरअसल, नागौद राजपरिवार से जुड़े कई वीडियो शुक्रवार को अचानक वायरल होने लगे. एक वीडियो ने पूरे विवाद में नया ट्विस्ट ला दिया. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग बाबा राजा के परसमनिया गढ़ी के अंदर घुसकर उन्हें बुरी तरह से मार रहे हैं. उनके शरीर का ऊपरी हिस्सा नंगा-सा हो चुका है, कमर के ऊपर के कपड़े पूरी तरह फटे हुए हैं.

बाबा राजा पर हमले के बाद चली गोली!

राजपरिवार के नजदीकी लोगों का दावा है कि पहले बाबा राजा पर हमला किया गया. राजघराने के पूर्वजों की फोटो फ्रेम तोड़कर उनके सिर पर वार किए गए. इसी दौरान गढ़ी में रह रही बाबा राजा की महिला मित्र सुनीता सिंह परिहार ने रायफल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली सीधे बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह के पेट में लग गई.

आरोपी की खातेदारी को लेकर उठे सवाल

विवाद के दौरान का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि गढ़ी के अंदर का सामान टूटा-फूटा और बिखरा पड़ा है, जो इस बात का सबूत है कि घटना काफी उग्र रही. हालांकि घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने गोली चलाने वाली आरोपी महिला सुनीता सिंह परिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक जब्त कर ली है. एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो आरोपी सुनीता सिंह परिहार का है. इस वीडियो में आरोपी थाने के अंदर कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रही है और उसके सामने पीने के लिए माजा रखा हुआ है. जिसको लेकर लोग पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर आरोपी की इतनी खातेदारी क्यों की जा रही.

ये भी पढ़ेंः नागौद राजपरिवार में चली गोली, पहली पत्नी ने दूसरी पर बरसाई दनादन गोलियां, हालत गंभीर

पहले गोली चली या बाबा राजा के साथ मारपीट?

इधर बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह का इलाज रीवा के विंध्या सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा है. अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, योगिता सिंह के शरीर से सर्जरी के बाद गोली निकाल ली गई है. अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. लेकिन अभी भी मामला रहस्यमय बना हुआ है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर पहले फायरिंग हुई या बाबा राजा पर हमला. इसकी सही जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस गहन जांच के बाद ही मामले का खुलासा करेगी, तभी सच्चाई पता चलेगी. फिलहाल, इस राजपरिवार के इस विवाद ने हर किसी को हैरान कर दिया.

ज़रूर पढ़ें