नागौद राजपरिवार में चली गोली, पहली पत्नी ने दूसरी पर बरसाई दनादन गोलियां, हालत गंभीर

Nagod Royal Family Shooting in MP: स्थानीय लोगों के अनुसार, सुनीता सिंह और योगिता सिंह के बीच पहले भी विवाद हो चुका है. पूर्व में मारपीट का मामला भी पुलिस तक पहुंचा था. पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार, विवाद के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
First Wife Shoots Second Wife in Nagod Riyasat

नागौद राजपरिवार में चली गोली

रिपोर्ट- प्रशांत सिंह परिहार

First Wife Shoots Second Wife: सतना जिले के ऊंचेहरा थाना क्षेत्र स्थित परसमनिया गढ़ी में उस दौरान हड़कंप मच गया. जब नागौद राजपरिवार से जुड़ी दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया. इस दौरान एक महिला ने दूसरे पर गोली चला दी. इस गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. गोलीबारी में योगिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर किया गया है. मामला राजपरिवार से जुड़ा होने की वजह से काफी सुर्खियों में है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी महिला सुनीता सिंह परिहार को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

नागौद MLA नागेंद्र सिंह की बहू है योगिता सिंह

जानकारी के अनुसार, योगिता सिंह नागौद विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी हैं. बताया जा रहा है कि गुरुवार को योगिता सिंह अपने बेटे और भाई के साथ नागौद किला से परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं. इसी दौरान वहां मौजूद सुनीता सिंह परिहार और योगिता सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुनीता सिंह ने गाली-गलौज करते हुए गोली चला दी, जो योगिता सिंह के पेट में लगी.

गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने तत्काल घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रीवा रेफर कर दिया. फिलहाल उनका उपचार जारी है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलने पर ऊंचेहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी सुनीता सिंह परिहार को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है. योगिता सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ेंः ‘मैं जिंदा हूं साहब…’, सतना में जमीन हड़पने के लिए भतीजे ने चाचा को बताया मृत, जांच के आदेश

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुनीता सिंह और योगिता सिंह के बीच पहले भी विवाद हो चुका है. पूर्व में मारपीट का मामला भी पुलिस तक पहुंचा था. पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार, विवाद के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. राजघराने से जुड़े परिवार में हुई इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

ज़रूर पढ़ें