Rewa News: रीवा में रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरी, ढाई लाख नकद और लाखों के जेवर ले गए बदमाश, सड़क किनारे फेंक गए पेटी-अटैची

Rewa News: जानकारी के अनुसार, लाल बहादुर सिंह का मकान हरिहरपुर बाईपास से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है.घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे. इसी का फायदा उठाकर चोर मकान में घुसे और अलमारी व बक्सों में रखी नकदी तथा जेवर समेट ले गए.
Gurukaran Singh Rewa SP

गुरुकरण सिंह रीवा एसपी

Rewa News: रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर बाईपास के पास रिटायर्ड शिक्षक लाल बहादुर सिंह के घर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बदमाश मकान में सेंध लगाकर करीब ढाई लाख रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चोरी कर ले गए. वारदात के बाद चोर घर में रखी पेटी और अटैची को हरिहरपुर बाईपास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए.

जानकारी के अनुसार, लाल बहादुर सिंह का मकान हरिहरपुर बाईपास से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है.घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे. इसी का फायदा उठाकर चोर मकान में घुसे और अलमारी व बक्सों में रखी नकदी तथा जेवर समेट ले गए.

महिलाओं के जेवर चोरी

पीड़िता ज्योति सिंह ने बताया कि घर में तीन महिलाओं समेत कुल चार लोगों के सोने के आभूषण रखे हुए थे. चोर करीब ढाई लाख रुपये नकद के साथ सभी आभूषण चोरी कर ले गए. वारदात के बाद बदमाश पेटी और अटैची को हरिहरपुर बाईपास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए, जिन्हें बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

ये भी पढ़ें-Mauganj: कागजों में 10 लाख की सड़क, अस्पताल पहुंचने से पहले टूट रही उम्मीदें, अनशन पर बैठे ग्रामीण

चोरों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि चोरी गए सामान का वास्तविक मूल्य जांच के बाद स्पष्ट होगा. मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है.

ज़रूर पढ़ें