MP News: सीहाेर में चोरों ने बिजली के खंभों से चुराया लाखों का तार, खंभे गिरने से कई गांवों में अंधेरा

MP News: बीती रात को ह‍ालियाखेड़ी और मोलागा क्षेत्र में चोरों ने करीब 18 बिजली के खंभो को काटकर गिरा दिया. खंभों को गिराकर चोरों ने बिजली के तार चुरा लिए.
Theft of Wires from Electric Poles

बिजली खंभों से तार चोरी

MP News: मध्‍य प्रदेश के सीहाेर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. जिले के इछावर क्षेत्र में चोरों ने बिजली विभाग काे लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा दिया है. दरअसल, बीती रात को ह‍ालियाखेड़ी और मोलागा क्षेत्र में चोरों ने करीब 18 बिजली के खंभो को काटकर गिरा दिया. खंभों को गिराकर चोरों ने बिजली के तार चुरा लिए.

अंधेरे में डूबे गांव

चोरों की इस वारदात के बाद कई गांव में पूरी तरह से अंधेरा छा गया. वर्तमान में 40 डिग्री के ऊपर तापमान के कारण और बिजली नहीं होने से ग्रमीणों को भारी परेशानी को सामना करना पड़ा. इलाके में पेयजल की भी आपूर्ति हो गई और घरों में पंखे-कूलर भी ठप हो गए. क्षेत्र में बिजली के तार की चोरी वाली यह पहली घटना नहीं है. पिछले एक महीने के अंदर यह दूसरी बड़ी वारदात है.

पुलिस व्‍यवस्‍था पर खड़े हुए सवाल

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस गश्‍त और पुलिस सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उनका कहना है कि पुलिस की सक्रियता बनी रहती तो चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे सकते थें.

लाखों के राजस्‍व का नुकसान

मामले पर बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस चोरी से लाखों रुपये के राजस्‍व का नुकसान सामने आया है. उनका कहना है कि बुनियादी ढांचे को भी भारी क्षति इस चोरी से पहुंची है. विभाग का कहना है कि क्षेत्र में बिजली व्‍यवस्‍था को पूरी तरह से बहाल करने पर लंबा समय लग सकता है.

ये भी पढे़ं- LPG Crisis: रायसेन में सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार ने दिया आश्वासन

ज़रूर पढ़ें