Morena News: यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां, बच्चों को क्रेट में बैठाकर किया सफर

Morena News: मुरैना जिले में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक मामला सामने आया है. यहां पर एक बाइक चालक अपनी बाइक पर सब्जियों की क्रेट लादकर छोटे बच्चों को बैठाकर सफर करता नजर आया.
Morena news

यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां

Morena News/Manoj sharma: मुरैना जिले में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक मामला सामने आया है. नेशनल हाईवे 552 पर खेड़ा गांव के पास एक बाइक चालक अपनी बाइक पर सब्जियों की क्रेट लादकर छोटे बच्चों को बैठाकर सफर करता नजर आया. इस दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की सावधानी नहीं बरती गई, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर जरूरत से ज्यादा सामान रखा हुआ है और उसी के बीच बच्चों को बैठाकर यात्रा कराई जा रही है. सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच इस तरह का सफर न केवल चालक बल्कि बच्चों की जान के लिए भी खतरा बना हुआ है.

आए दिन देखने को मिलती है लापरवाही

स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे पर इस प्रकार की लापरवाही आए दिन देखने को मिलती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोग यातायात नियमों को गंभीरता से नहीं ले रहे. लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें: Mauganj: सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार! सीतापुर इलाके में मचा हड़कंप

ज़रूर पढ़ें