रतलाम के यूको बैंक में घोटाले का खुलासा, मुख्य आरोपी राहुल राठौड़ समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
रतलाम: यूको बैंक घोटाला, 6 आरोपी गिरफ्तार
Ratlam News: (अफसर खान की रिपोर्ट) रतलाम शहर में 26 मई को यूको बैंक के खाताधारकों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जांच के दौरान सामने आया कि बैंक के एक आउटसोर्स कर्मचारी ने बड़ी चालाकी से कई खाताधारकों के खातों से लाखों रुपये की हेराफेरी की थी.
पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर पूर्व बैंक मैनेजर त्रिलोक झा और मुख्य आरोपी राहुल राठौड़ सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
‘फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी’
साथ ही पुलिस का कहना है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में कई अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. अधिकारियों का दावा है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ‘उपहार नहीं, घर पर एक पौधा लगाएं…’, शादी में पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर, कहा- आयोजन में नहीं होगा कोई दिखावा
सीएसपी का क्या कहना है?
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया का कहना है कि हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि यूको बैंक में कुछ लोगों के फिक्सड डिपॉजिट के साथ धोखाधड़ी की गई थी. इसके साथ ही मौके पर पहुंचकर जांच की गई. इस सिलसिले में कुछ आरोपी को हिरासत में लिया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोबाइल के जरिए ठगी की जा रही थी. आगे जांच की जा रही है.