Indore: जहर बनी शादी की हल्दी! दूल्हा-दुल्हन समेत 4 अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ

Indore: विवाह समारोहों में हल्दी की रस्म को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह रहता है. लेकिन इंदौर में शादी की हल्दी से दूल्हा-दुल्हन गंभीर रूप से बीमार पड़ गए. आइए जानते है क्या है पूरा मामला?
Indore news

सांकेतिक तस्वीर

Indore: इन दिनों शादी को सीजन चल रहा है. विवाह समारोहों में हल्दी की रस्म को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह रहता है. हल्दी वाले दिन दूल्हा दुल्हन के साथ-साथ परिवार और रिश्तेदार भी एक दूसरे को जमकर हल्दी लगाते हैं, लेकिन इंदौर से जो मामला सामने आया है उसे जानकर आपको हल्दी से डर लगने लगेगा. जी हां, दरअसल बाजार में बिक रही मिलावटी और केमिकल युक्त हल्दी के कारण दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोग एलर्जी और सांस संबंधी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं.

हल्दी लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत

ऐसा ही एक मामला इंदौर से सामने आया है. शहर के एमवाय अस्पताल में पिछले दिनों ऐसे चार मामले सामने आए, जहां हल्दी लगाने के कुछ ही समय बाद मरीजों की हालत बिगड़ गई. इनमें से एक मरीज की स्थिति तो इतनी खराब हो गई कि उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा. खरगोन जिले के कसरावद निवासी 21 वर्षीय राखी ने बताया कि हल्दी की रस्म के कुछ समय बाद ही उनके शरीर पर लाल चकत्ते दिखने लगे.

धीरे-धीरे मिलावटी हल्दी ने दिखाया असर

धीरे-धीरे चेहरे और होठों पर सूजन आ गई. डॉक्टरों ने जांच के बाद हल्दी में मिलावट की पुष्टी की. परजनों का कहना था कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि शादी की हल्दी जानलेवा हो सकती है. इसी तरह 35 वर्षीय गोलू नामक युवक को भी हल्दी समारोह के दौरान एलर्जी हो गई. परिजनों ने बताया कि गांव की किराना दुकान से खुली हल्दी खरीदी गई थी। हल्दी लगाने के थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. कुछ मरीजों को तो सांस लेने में भी तकलीफ का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: महंगे फ्यूल के लिए रहें तैयार! मिडिल ईस्ट संकट से तेल कंपनियों की हालत खराब, ऐसे होगी आपकी जेब से भरपाई

ज़रूर पढ़ें