Easter Sunday 2026: ईस्टर पर अंडे क्यों बांटे जाते हैं? जानिए क्या है ‘एग हंट’ जो बच्चों आता है पसंद
Easter Sunday: इस फेस्टिवल के बारे में मान्यता है कि प्रभु यीशु मृत्यु पर विजय पाकर फिर से जीवित हुए थे. यही वजह है कि इसे धूमधाम से मनाया जाता है. ईस्टर के दिन चारों ओर रंग-बिरंगे अंडे दिखाई देते हैं. इसके साथ ही चॉकलेट भी दिखाई देती है.
ईस्टर संडे 2026
Easter Sunday: दुनियाभर में आज ईस्टर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. ये दिन ईसाई धर्म के लिए बहुत खास रहता है. इस फेस्टिवल के बारे में मान्यता है कि प्रभु यीशु मृत्यु पर विजय पाकर फिर से जीवित हुए थे. यही वजह है कि इसे धूमधाम से मनाया जाता है. ईस्टर के दिन चारों ओर रंग-बिरंगे अंडे दिखाई देते हैं. इसके साथ ही चॉकलेट भी दिखाई देती है.
आखिर अंडों को इतना महत्व क्यों?
- अंडों को नए जीवन का प्रतीक माना जाता है.
- अंडा बाहर से सख्त और बेजान नजर आता है लेकिन उसके अंदर नन्हा जीवन पल रहा होता है.
- ईसाई धार्मिक मान्यताओं में अंडे को प्रभु यीशु के प्रतीक के तौर देखा जाता है.
- जैसे एक चूजा अंडे के कठोर खोल को तोड़कर बाहर आता है, वैसे ही यीशु ने भी मौत को हराया और दोबारा जन्म लिया.
- यही कारण है कि अंडा नए जीवन और उम्मीद का संदेश देता है.
अंडों को रंग-बिरंगा क्यों किया जाता है?
- पहले के जमाने में अंडों को लाल रंग से रंगा जाता था.
- लाल रंग को बलिदान के तौर पर जाना जाता है, जो प्रभु यीशु की याद का प्रतीक है.
- आज के दौर में अंडों को लाल, पीले, नीले, हरे और सुनहरे समेत दूसरे रंगों से सजाया जाता है.
- आजकल बाजारों में असली अंडों की जगह लकड़ी, प्लास्टिक, रबर और चॉकलेट से बने अंडे मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: Ketu Nakshatra Parivartan: केतु इन राशियों की बढ़ाएगा परेशानियां, दिसंबर तक संभलकर रहना होगा
क्या है एग हंट?
- ईस्टर के पवित्र दिन ‘एग हंट’ बच्चों के द्वारा खेला जाता है.
- घर के बड़े लोग चॉकलेट और तोहफों से भरे अंडे बगीचे या दूसरी जगहों पर छिपा देते हैं. बच्चे इन्हें खोजते हैं.
- खोजने का ये खेल प्रभु यीशु के अनुयायियों ने जब खाली कब्र देखी थी तो हैरान रह गए थे. इसी को याद दिलाता है.