Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर बन रहे 5 बड़े राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम!
अक्षय तृतीया
Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद ही शुभ और पवित्र दिन माना जाता है. अक्षय तृतीया हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. इस दिन को बिना किसी मुहूर्त के सभी शुभ कार्यों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. ‘अक्षय’ का अर्थ कभी खत्म नहीं होने वाला होता है. मान्यता है कि इस दिन को किए गए सभी अच्छे काम, दान, पूजा या निवेश का फल कभी भी खत्म नहीं होता है, बल्कि लगातार बढ़ता रहता है.
कब है अक्षय तृतीया?
- साल 2026 को अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी. हिंदू द्रिक पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है. वहीं, इस बार अक्षय तृतीया कई दुर्लभ संयोगों के साथ आ रही है.
अक्षय तृतीया पर बन रहे ये संयोग
अक्षय तृतीया के अवसर पर इस बार ग्रहों की खास स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रही है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दिन गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में रहेंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा. इसके साथ ही त्रिपुष्कर, आयुष्मान, मालव्य और शश जैसे कई प्रभावशाली राजयोग भी बन रहे हैं. इन शुभ संयोगों के कारण कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है.
मेष राशि
- मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा मिलने की संभावना है, वहीं करियर में भी नए अवसर सामने आ सकते हैं. पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
वृषभ राशि
- वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है और निवेश से भी लाभ होने की उम्मीद है. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं.
सिंह राशि
- सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय खुशियों से भरा रह सकता है. कोई अच्छी खबर मिल सकती है और पुराने अधूरे काम पूरे होने के आसार हैं. करियर में उन्नति के मौके मिलेंगे और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी मिलेगा.
वृश्चिक राशि
- वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान राहत महसूस हो सकती है. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत हो सकती है और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.
मीन राशि
- मीन राशि वालों के लिए यह समय अधूरे कामों को पूरा करने का है. मानसिक रूप से मजबूती महसूस होगी और अचानक धन लाभ के संकेत भी हैं. जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है.
ये भी पढे़ं- Masik Shivratri 2026: अप्रैल में कब है मासिक शिवरात्रि? जानिए भगवान शिव को प्रसन्न करने का तरीका और पूजा विधि
(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)