पानी में नमक और फिटकरी मिलाने से दूर होती है नकारात्मकता, सुख-शांति के लिए करें उपाय

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे को बहुत मत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि यहीं से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. इसलिए किराए के मकान में रहते हुए भी मुख्य द्वार की नियमित सफाई करें.
Vastu Tips 2026

वास्तु टिप्स 2026

Vastu Tips: आज के समय में पढ़ाई, नौकरी और कारोबार के कारण बहुत से लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरे शहरों में किराए पर रहना पड़ता है. ऐसे में कई बार लोगों को किराए के मकान में बेचैनी और नकारात्मकता महसूस होने लगती है. वास्तु शास्त्र में ऐसी परेशानियों से बचनी के लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं. खास बाती यह है कि इन उपायों को अपनाने के लिए आपको घर में किसी तरह की तोड़-फोड़ करने या सामान को इधर-उधर करने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं इन आसान उपायों के बारे में.

घर के मुख्य द्वार को रखें साफ

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे को बहुत मत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि यहीं से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. इसलिए किराए के मकान में रहते हुए भी मुख्य द्वार की नियमित सफाई करें.

नमक और फिटकरी से दूर करें नकारात्मकता

अगर आपको घर में नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है तो वास्तु के अनुसार पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पूरे घर में पोछा लगाएं. इसके अलावा कांच की कटोरी में फिटकरी के कुछ टुकड़े और थोड़ा नमक मिलाकर घर के किसी कोने में रख सकते हैं. मान्यता है कि इससे नकारात्मकता दूर होती है.

पूजा घर और ईशान कोण को रखें साफ

वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को बहुत खास माना गया है. इसे देवी-देवताओं से जुड़ी दिशा माना जाता है. इसलिए इस जगह और पूजा घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है.

ये भी पढ़ें-धनतेरस से पहले 1 नवंबर को बन रहा है रवि पुष्य योग, सोना, चांदी और वाहन खरीदने का है शुभ अवसर

दीवारों और पर्दों के रंगों का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के रंगों का भी व्यक्ति के मन और माहौल पर असर पड़ता है. इसलिए किराए के मकान में गहरे रंगों के बजाय हल्के रंगों को प्राथमिकता दें. दीवारों के लिए सफेद, क्रीम और हल्का पीला रंग अच्छा माना जाता हैइसके साथ ही हल्के रंग के पर्दों का इस्तेमाल करें.

ज़रूर पढ़ें