भारतीय खिलाड़ियों की इंजरी से परेशान BCCI, फिटनेस प्रोग्राम में किया सुधार, सभी के लिए लागू होंगे एक जैसे नियम
भारतीय खिलाड़ी
BCCI: भारतीय खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने से परेशान बीसीसीआई अब एक्शन में आ गई है. इससे निपटने के लिए बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम ने अपने फिटनेस प्रोग्राम को सुधारने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अब अपने बेस फिटनेस को स्टैंडराइज करने पर काम कर रहा है, जिसकी मुख्य वजह खिलाड़ियों की फिटनेस का गिरता स्तर बताया जा रहा है.
सभी खिलाड़ियों पर लागू होंगे एक जैसे नियम
टाइम ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अब सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक जैसे ही फिटनेस नियम लागू किए जाएंगे. बता दें, अब तक टीम इंडिया के अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग फिटनेस नियम अपनाए जा रहे थे, जिसे मौजूदा संकट की सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: ‘आप मुझे टीम से ड्रॉप कर दो…’,BCCI को रोहित शर्मा का कड़ा संदेश, दिग्गज के बयान से मची हलचल
खिलाड़ियों की इंजरी बनी मुसीबत
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह समेत कुछ स्टार खिलाड़ी अपनी इंजरी के चलते श्रीलंका दौरे का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भी पिछले कुछ महीनों से चोट और फिटनेस समस्याओं के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ियों के लगातार चोटों के कारण कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर भी नाराज चल रहे हैं. खिलाड़ियों की लगातार इंजरी टीम के लिए सिरदर्द बनी हुई है. टीम मैनेजमेंट का मानना है कि बार-बार खिलाड़ियों के इंजर्ड होने से सही प्लेइंग इलेवन चुनना मुश्किल हो जाता है.
नए स्ट्रेंथ एंड फिटनेस कोच ने बदली टेस्टिंग ड्रिल्स
पिछले साल एड्रियन ले रॉक्स के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच बनने के बाद फिटनेस टेस्टिंग ड्रिल्स में बदलाव किए गए थे. एड्रियन ले रॉक्स के आने के बाद बीसीसीआई ने परंपारिक यो-यो टेस्ट की जगह ब्रोंको टेस्ट को ज्यादा तवज्जो देना शुरू किया. बता दें, ब्रोंको टेस्ट के लिए पहले कोई बेस पैरामीटर तय नहीं था. लेकिन यूके दौरे पर चोट की समस्या से जूझने के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने अब इस टेस्ट के लिए अलग-लग ड्रिल्स को पूरा करने के लिए 5.15 से 5.20 मिनट का बेस टाइम तय किया है, जिसके आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा.