IND vs AFG: अफगानिस्तान को हराने के बाद भी WTC पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को नहीं मिला एक भी अंक, जानें वजह

Team India: भारतीय टीम ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है. इस मैच में इतनी बड़ी जीत दर्ज करने के बावजूद टीम इंडिया को कोई अंक नहीं मिला है.
Team India

टीम इंडिया

Team India: भारतीय टीम ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 3 दिन में ही यह मैच अपने नाम कर लिया है. हालांकि इस ऐतिहासिक जीत के बावजूद भी भारतीय टीम को WTC पॉइंट्स टेबल में कोई फायदा नहीं हुआ है. इस मैच में इतनी बड़ी जीत दर्ज करने के बावजूद टीम इंडिया को कोई अंक नहीं मिला है.

टीम इंडिया को क्यों नहीं मिला कोई अंक?

दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र मैच में इतनी बड़ी जीत हासिल करने के बाद भी भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में कोई फायदा नहीं हुआ है. WTC में इस मैच का कोई असर नहीं पड़ा. ऐसा इसलिए हैं क्योंकि यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंदर नहीं था. बता दें, WTC फिलहाल कुल 9 टीमों के बीच खेली जाती है और अफगानिस्तान की टीम इसका हिस्सा नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: IND VS AFG Test: भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से रौंदा, डेब्यू में चमके मानव सुथार

WTC में खेले जाते हैं कम से कम 2 मैच

इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के अंतर्गत कम से कम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाती हैं, लेकिन भारत और अफगानिस्तान के बीच सिर्फ एक ही मैच खेला गया है. दोनों टीमों के बीच यह एक दोस्ताना मैच था और इसलिए टीम इंडिया को यह मैच जीतने पर भी WTC पॉइंट्स टेबल में कोई फायदा नहीं हुआ.

WTC पॉइंट्स टेबल में भारत का स्थान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम मौजूदा समय में छठे नंबर पर हैं. WTC 2025-2027 के चक्र में टीम इंडिया ने अब तक 9 मैच खेले हैं जिसमें 4 मैचों में उन्हें जीत और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मैच ड्रॉ रहा. मौजूदा समय में भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 48.15 है.

ज़रूर पढ़ें