क्या विराट कोहली पर बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की FIR? मामले पर पुलिस की आई प्रतिक्रिया
विराट कोहली
Bengaluru Stampede: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की IPL जीत के जश्न के दौरान बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुआ. जहां भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 50 से अधिक लोगों के घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने आरसीबी, केएससीए और डीएनए पर एपआईआर दर्ज की. लेकिन अब विराट कोहली को मामले में शामिल किया जा रहा है. कल बेंगलुरु में एक्टिविस्ट एच एम हिमांशु ने विराट कोहली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. बेंगलुरु पुलिस ने भी इस शिकायत पर बड़ी बात कही है.
क्या कोहली पर दर्ज हुई एफआईआर?
एक्टिविस्ट वेंकटेश ने क्युबन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ में विराट कोहली का हाथ है. साथ कोहली आईपीएल के जरिए जुआ प्रमोट कर रहे हैं. इसमें उन्होंने आईपीएल को खेल नहीं, जुए का अड्डा बताया.
ANI की रिपोर्ट की मानें तो बेंगलुरु पुलिस ने साफ कर दिया है है कि विराट कोहली के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं है. पुलिस को कोहली की शिकायत मिली है. लेकिन उन पर सीधे कोई केस नहीं दर्ज किया गया है. बता दें कि KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष ने आज नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया.
भगदड़ और उसके बाद की गिरफ्तारियां
4 जून को हुई इस दर्दनाक घटना में हजारों की संख्या में प्रशंसक स्टेडियम के बाहर जमा हो गए थे, क्योंकि आरसीबी ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी और टीम की विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था. वहां भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए.
पुलिस ने इस मामले में निखिल सोसाले के अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए के तीन स्टाफ सदस्यों – किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू को भी हिरासत में लिया है. खबरों के अनुसार, पुलिस ने एफआईआर दर्ज होते ही निखिल के मुंबई के लिए टिकट बुक करने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़े: IND vs ENG: इंग्लैंड में भारत को 18 साल से जीत की तलाश, क्या शुभमन गिल बदल पायेंगे टीम की किस्मत?
CID जांच और आगे की कार्रवाई
कर्नाटक सरकार ने इस मामले की जांच CID को सौंप दी है, जिसे 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी. CID के भीतर एक SIT का भी गठन किया गया है, जो इस दुखद घटना के सभी पहलुओं पर गौर करेगा. इस घटना के बाद, बेंगलुरु पुलिस ने आरसीबी फ्रेंचाइज़ी, KSCA और इवेंट आयोजक कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट के खिलाफ आपराधिक लापरवाही और गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.



