IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया कोच, BCCI ने इस दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
साईराज बहुतुले
Team India: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव हुआ है. अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को नया स्पिन गेंदबाजी कोच मिल गया है. बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए साईराज बहुटुले को नया स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है.
टीम इंडिया को मिला नया स्पिन गेंदबाजी कोच
भारत और अफगानिस्तान के बीच 1 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी हैं. इस सीरीज का आगाज 6 जून से होने वाला है. अफगानिस्तान सीरीज से पहले बीसीसीआई ने साईराज बहुटुले को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं. 53 वर्षीय बहुटुले भारतीय क्रिकेट का जाना-पहचाना नाम हैं. अब वह गौतम गंभीर के साथ मिलकर काम करेंगे. बता दें, बहुटुले भारत के लिए खेल चुके है और लंबे समय से कोचिंग की दुनिया में सक्रिय हैं.
🚨 Sairaj Bahutule has been appointed as the Spin Bowling Coach of the Indian Men's cricket team#INDvsAFG #CricketTwitter pic.twitter.com/dNCyMCzTWG
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 2, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में फ्लॉप शो के बावजूद आकिब नबी की टीम इंडिया में एंट्री, BCCI ने टेस्ट स्क्वाड में किया शामिल
पंजाब किंग्स के साथ कर चुके हैं काम
साईराज बहुटुले आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के साथ काम कर चुके हैं. इससे पहले उन्होंने केरल और बंगाल की पुरुष टीमों के साथ काम किया है. साल 2018 से 2021 तक वह राजस्थान रॉयल्स के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा बहुटुले भारतीय पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ भी काम कर चुके हैं. द्रविड़ के हेडकोच रहते वह इंडिया ए और टीम इंडिया की कुछ सीरीज में सपोर्ट स्टाफ के रूप में काम कर चुके हैं. अब वह गौतम गंभीर के साथ कम करते नजर आएंगे.
कुछ ऐसा रहा क्रिकेट करियर
भारतीय क्रिकेटर साईराज बहुटुले ने 1997 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. लेकिन उनका इंटरनेशनल करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा. उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 2 टेस्ट और 8 वनडे मैच खेले हैं. हालांकि घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. 188 प्रथम क्लास मैचों में उन्होंने 630 और 143 लिस्ट ए मैचों में 197 विकेट लिए हैं.