IND vs AFG Test: केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा शतक, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की
केएल राहुल
KL Rahul: भारत और अफगानिस्तान के बीच इन दिनों एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मुल्लांपुर में खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया है. बता दें, टेस्ट क्रिकेट में यह राहुल का 12 वां शतक है. इसी के साथ उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
KL Rahul ने जड़ा शतक
अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में केएल राहुल भारत की ओर से ओपनिंग करने उतरे. मैच के पहले दिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 100 रन की शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 60.61 का रहा. यह राहुल के टेस्ट करियर का 12वां शतक है.
12th Test HUNDRED moment in 📸📸
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
An exceptional century from the #TeamIndia vice-captain in New Chandigarh! 💯
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30 #INDvAFG | @klrahul | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/N2EmdIDiyO
यह भी पढ़ें: IND vs AFG Test: राहुल-गिल ने जड़ा शतक, पंत की फिफ्टी, पहले दिन स्टंप तक भारत का स्कोर 368-3
रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी
बता दें, भारतीय पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में कुल 12 शतक जड़े थे. अब विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने उनकी बराबरी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक ठोक दिए हैं. रोहित शर्मा ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. इस फॉर्मैट में रोहित ने कुल 67 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 4,301 रन दर्ज हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं.
कुछ ऐसा रहा KL Rahul का टेस्ट करियर
34 वर्षीय भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 26 दिसंबर 2014 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमएस धोनी की कप्तानी में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. राहुल ने अब तक भारत के लिए कुल 68 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 119 पारियों में उन्होंने 4153 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं. रेड बॉल क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन रहा है.