SRH vs RCB: क्रुणाल पांड्या की खतरनाक बाउंसर देख भड़कीं काव्या मारन, रिएक्शन वायरल
काव्या मारन
Kavya Maran: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दौरान आरसीबी के स्टार गेंदबाज क्रुणाल पांड्या ने एक खतरनाक बाउंसर फेंकी, जिसपर एसआरएच की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन वायरल हो गया है.
काव्या मारन का रिएक्शन वायरल
दरअसल हैदराबाद की पारी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने 17वें ओवर में एक ऐसी खतरनाक बाउंसर फेंकी, जिसे देख स्टेडियम में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. पंड्या ने नीतीश कुमार रेड्डी को अचानक तेज और शॉर्ट गेंद डाली, जो रेड्डी के सिर के ऊपर से निकल गई. अंपायर ने इस गेंद को वाइड करार दिया. इस दौरान हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन गुस्से में नजर आई और उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया. देखते ही देखते काव्या का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. काव्या के रिएक्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह पूंछ रही हैं कि,’ये क्या था?’साथ ही वह क्रुणाल की इस गेंद पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं.
Kavya Maran reaction to Krunal Pandya bowling action was priceless 😭😂
— Rohan💫 (@rohann__45) May 22, 2026
She didn’t look happy with it.
That “yeh kya daal raha hai bhai?” expression was too funny 🤣 pic.twitter.com/WYPeU4Nbsj
यह भी पढ़ें: IPL: क्या MS Dhoni बनेंगे CSK के अगले कोच? अश्विन के पोस्ट से मची हलचल
मैच में क्रुणाल पांड्या का प्रदर्शन
हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में आरसीबी के स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने 2 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 24 रन दिए और 1 विकेट झटका. यह एक विकेट उन्होंने हेनरिक क्लासेन का लिया, जो शानदार लय में नजर आ रहे थे.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
मैच की बात करें, तो टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए. हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी 200 रन की बना सकी और हैदराबाद ने 55 रन से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.