Amazon-Flipkart Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी Amazon-Flipkart की बड़ी सेल, खरीदारी से पहले जान लें ये ट्रिक्स

Amazon-Flipkart Sale 2026: 4 जुलाई से Amazon Prime Day Sale शुरू होगी, वहीं Flipkart भी उसी दिन GOAT Sale की शुरुआत करेगा. अगर आप इस सेल में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट या कोई दूसरे सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप अच्छी बचत कर सकते हैं.
Amazon-Flipkart Sale 2026

अमेजन- फ्लिपकार्ट सेल 2026

Amazon-Flipkart Sale 2026: फेस्टिव सीजन से पहले ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है. देश की दो बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां अपनी मेगा सेल लेकर आ रही हैं. 4 जुलाई से Amazon Prime Day Sale शुरू होगी, वहीं Flipkart भी उसी दिन GOAT Sale की शुरुआत करेगा. अगर आप इस सेल में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट या कोई दूसरे सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप अच्छी बचत कर सकते हैं और सही प्रोडक्ट चुन सकते हैं. सही तैयारी के साथ की गई शॉपिंग आपको बेहतर डील दिलाने के साथ-साथ बेवजह खर्च होने से भी बचाएगी.

सेल में खरीदारी से पहले प्रोडक्ट को ऑफलाइन जरूर देखें

अगर आप कोई नया मोबाइल, लैपटॉप या दूसरा सामान पहली बार खरीदने जा रहे हैं, तो पहले उसे किसी नजदीकी स्टोर पर जाकर देख लें. इससे आपको प्रोडक्ट का साइज़, वजन, डिजाइन, फीचर्स और क्वालिटी अच्छे से समझ आ जाएगी. अगर प्रोडक्ट आपकी जरूरत के मुताबिक नहीं लगता, तो आप बेवजह पैसे खर्च करने से बच सकते हैं।

प्राइस हिस्ट्री जरूर चेक करें

ऑनलाइन सेल में बड़े डिस्काउंट देखकर लोग अक्सर तुरंत खरीदारी कर लेते हैं, लेकिन हर ऑफर सबसे सस्ता हो, ऐसा जरूरी नहीं है. इसलिए खरीदने से पहले किसी प्राइस हिस्ट्री टूल की मदद से यह जरूर देखें कि उस प्रोडक्ट की पहले सबसे कम कीमत क्या रही है. इससे आपको पता चल जाएगा कि मौजूदा ऑफर वास्तव में फायदेमंद है या नहीं.

इनकॉग्निटो मोड और VPN का इस्तेमाल करें

कई बार अलग-अलग डिवाइस या ब्राउज़र पर एक ही प्रोडक्ट की कीमत में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है. ऐसे में जिस सामान को खरीदना है, उसे एक बार इनकॉग्निटो (Private Browsing) मोड और VPN के साथ भी सर्च करके देखें. अगर कहीं कम कीमत मिलती है, तो वहीं से ऑर्डर करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

ये भी पढ़ें-Nothing का नया धांसू फोन 7 जुलाई को होगा लॉन्च, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

पुराने डिवाइस को पहले से तैयार रखें

अगर आप नया मोबाइल या कोई दूसरा गैजेट खरीदते समय पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो पहले उसका पूरा डेटा किसी सुरक्षित जगह पर ट्रांसफर कर लें. इसके बाद डिवाइस को रीसेट करें और साफ-सुथरी तथा अच्छी स्थिति में रखें. अच्छी कंडीशन वाला डिवाइस एक्सचेंज करने पर ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू मिलती है, जिससे नए प्रोडक्ट पर अच्छी बचत हो सकती है.

ज़रूर पढ़ें