अब सिलेंडर बेचा, ट्रांसफर किया या किसी और को दिया तो होगी कार्रवाई, तेल कंपनियों ने जारी की नई गाइडलाइन

LPG Cylinder Misuse Action: इस बीच देश के विभिन्न हिस्सों में एलपीजी से जुड़ी धोखाधड़ी के कई मामले भी सामने आए हैं. इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में तेल कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं और विक्रेताओं के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं.
LPG Cylinder

तेल कंपनियों ने जारी की नई गाइडलाइन

Oil Companies New Guidelines: पिछले कुछ महीनों से देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और सरकार भी समय-समय पर नई गाइडलाइंस जारी कर रही है. पिछले महीनों से पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार और तेल कंपनियां कई महत्वपूर्ण फैसले ले रही हैं. इस बीच देश के विभिन्न हिस्सों में एलपीजी से जुड़ी धोखाधड़ी के कई मामले भी सामने आए हैं. इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में तेल कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं और विक्रेताओं के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं. ऐसे में इन नियमों और जरूरी जानकारियों के बारे में जानकारी रखना सभी ग्राहकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है.

तेल कंपनियों ने जारी की गाइडलाइंस

हाल ही में तेल विपणन कंपनियों (OMCs) और गैस एजेंसियों ने ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. इसमें बताया गया है कि एलपीजी सिलेंडर कंपनियों की संपत्ति होते हैं. ग्राहकों को ये सिलेंडर केवल सिक्योरिटी डिपॉजिट के आधार पर दिए जाते हैं और इनका उपयोग सिर्फ उसी व्यक्ति को करना चाहिए, जिसके नाम पर गैस कनेक्शन पंजीकृत है.

सिलेंडर किसी और को देना नियमों के खिलाफ

जारी की गई गाइडलाइन में साफ कहा गया है कि एलपीजी सिलेंडर को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचना, देना या उसके नाम ट्रांसफर करना गैरकानूनी है. यानी जिस उपभोक्ता के नाम पर कनेक्शन है, सिलेंडर का इस्तेमाल भी वही व्यक्ति करे. नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई हो सकती है.

ऑनलाइन या दूसरे प्लेटफॉर्म पर बिक्री प्रतिबंधित

नई गाइडलाइन के अनुसार एलपीजी सिलेंडर को किसी भी गैर-अधिकृत वेबसाइट, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या बाजार में बेचने या उसकी लिस्टिंग करने की अनुमति नहीं है. ऐसा करना कानून का उल्लंघन माना जाएगा. कंपनियों का कहना है कि ऐसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सिलेंडरों की गुणवत्ता और सुरक्षा की गारंटी नहीं होती, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें-LPG ग्रहकों के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक पूरा करें e-KYC, नहीं तो हो सकती है परेशानी

PNG उपभोक्ताओं से की गई अपील

जिन लोगों ने अपने घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का कनेक्शन लगवा लिया है, उनसे एलपीजी कनेक्शन वापस करने का अनुरोध किया गया है. इसके लिए उन्हें अपने गैस वितरक से संपर्क कर एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा. कनेक्शन जमा करने के बाद उपभोक्ताओं को उनकी जमा की गई सिक्योरिटी राशि वापस कर दी जाएगी.

नियमों का पालन करना जरूरी

बता दें कि नई गाइडलाइंस का उद्देश्य गैस वितरण व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाना है. इससे सिलेंडरों के गलत इस्तेमाल और अवैध बिक्री पर रोक लगेगी. साथ ही गैस एजेंसियों को भी सिलेंडरों के प्रबंधन में आसानी होगी और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी.

ज़रूर पढ़ें