हापुड़ में पानी की बोतल में तेजाब! पीते ही लड़की को होने लगी खून की उल्टियां

UP News: हापुड़ में युवती ने दुकान से सीलबंद पानी खरीदकर दो घूंट पिया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई. जिसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है.
Hapur Water Case

हापुड़ में पानी में मिला तेजाब!

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक सीलबंद पानी की बोतल में तेजाब जैसा खतरनाक पदार्थ मिलने से हड़कंप मच गया. आरोप है कि युवती ने दो घूंट पिया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई. जिसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, पुलिस भी जांच में जुट गई है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

जानकारी के अनुसार, हापुड़ के अर्जुन नगर निवासी रिया नाम की युवती अपनी मां अंजना राघव के साथ जेवर खरीदने सर्राफा की दुकान गई थी. इस दौरान रिया को जब प्यास लगी, तो पास के दुकान से सोनी ने पानी मंगवाया. पानी की बोतल सीलबंद थी, लेकिन जैसे ही रिया ने पानी को पिया, तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह खून की उल्टियां करने लगी. इस दौरान मौके पर मौजूद लोग डर गए और इलाज के लिए सीधे अस्पताल पहुंचाए. फिलहाल युवती का मेरठ के हायर सेंटर में इलाज जारी है.

CCTV फुटेज भी आया सामने

परिजनों के मुताबिक, युवती की हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है, जो हर एंगल से जांच करने में जुटी है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें दिखाई दे रहा है कि युवती बोतल खोलकर पानी पीती है और कुछ ही सेकेंड बाद बेचैन होने लगती है और वहां से भागने लगती है. युवती की इस हरकत को देखते हुए इस घटना का मौजूद लोगों को बोतल के पानी शक हुआ.

ये भी पढ़ेंः VIP पास पर रोक, गणनास्थल की निगरानी… राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कई बड़े बदलाव

जांच के लिए भेजा गया पानी

फिलहाल, पुलिस ने मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. इस दौरान जिस दुकान से पानी खरीदा गया. उस दुकान की संचालिका ने बताया कि हमने सीलबंद पानी अपने फ्रीजर से निकालकर दी थी. हमें नहीं पता था कि उसके अंदर क्या रहा? बोतल के पानी को भी जांच के लिए भेजा गया है.

ज़रूर पढ़ें