पहले रामभक्तों पर लाठियां और गोलियां चलाई गईं, लेकिन अब नहीं… अयोध्या में बोले CM योगी

Yogi Adityanath Statement: CM योगी बोले, 'दस साल पहले, लोग अयोध्या का नाम सुनते ही मुंह फेर लेते थे. आज, अगर आप कहीं भी जाकर कहें कि 'मैं अयोध्या से हूं', तो लोग बाहें फैलाकर और गर्मजोशी से आपका स्वागत करते हैं.
CM Yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ (File Photo)

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिवाली के अवसर पर श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे हैं. यहां उन्होंने रामभक्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है. इस दौरान सीएम ने दलित और निषाद समुदायों के लोगों को दिवाली के उपहार और मिठाइयां बांटी और बच्चों से बातचीत की.

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘मैं आज यहां आपको दीपावली की शुभकामनाएं देने हूं, लेकिन हमें एक पक्का संकल्प लेना होगा. यह संकल्प कि आने वाले समय में हमारी अयोध्या पर कोई बुरी नजर न पड़े, कोई ‘मंथरा’ या ‘मारीच’ यहां न आ सके. अयोध्या की भव्यता को लूटने या उसके नाम को फिर से कलंकित करने की कोशिश करने वाली कोई भी बुरी नजर अयोध्या धाम पर न पड़े. अब से, अयोध्या में भगवान राम के भक्तों पर गोलियां नहीं चलाई जाएंगी. अयोध्या में ‘जय श्री राम’ का उद्घोष करने वालों पर अब कोई लाठी या डंडा नहीं उठा पाएगा.’

अयोध्या बताने पर गर्मजोशी से होता है स्वागत

CM बोले, ‘दस साल पहले, लोग अयोध्या का नाम सुनते ही मुंह फेर लेते थे. आज, अगर आप कहीं भी जाकर कहें कि ‘मैं अयोध्या से हूं’, तो लोग बाहें फैलाकर और गर्मजोशी से आपका स्वागत करते हैं. जब सत्ता में एक अच्छी सरकार होती है, तो वह न केवल कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देती है, बल्कि त्योहारों और उत्सवों की खुशियां भी लेकर आती है. मैंने अपनी दिवाली यहीं मनाने का फैसला किया है, ताकि हजारों साल पहले जब प्रभु अयोध्या लौटे थे, तब हुए मूल ‘दीपोत्सव’ की यादें ताजा रहें और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहें.

रामभक्तों पर गोलियां चलाई गईंः सीएम योगी

दीपोत्सव के दौरान कारसेवकपुरम में संतों के साथ एक बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘जब हमारे रास्ते में रुकावटें डाली गईं, जब श्री राम का नाम लेने पर भी पाबंदी लगा दी गई, और जब राम भक्तों पर गोलियां चलाई गईं और लाठीचार्ज किया गया, तब भी हमारा संकल्प कभी नहीं डगमगाया. हम अडिग रहे और हमने कहा. ‘राम लल्ला, हम आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे.’

एक समय अयोध्या में थी ‘जय श्री राम’ बोलने पर रोक

सीएम ने कहा, ‘एक समय था जब अयोध्या में ‘जय श्री राम’ बोलने पर रोक थी. भगवान श्री राम के भक्तों पर लाठियां बरसाई गईं और गोलियां चलाई गईं. यहां तक ​​कि परिक्रमा पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था. अब, मैं कह सकता हूं कि यहां भगवान श्री राम के भक्तों का स्वागत किया जाता है. लाखों भक्तों ने दीपोत्सव में हिस्सा लिया.’

ज़रूर पढ़ें