Bengal Election Result: बंगाल की प्रचंड जीत पर यूपी में जश्न, CM योगी ने केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्रियों को खिलाई मिठाई, Video
योगी आदित्यनाथ ने कई मंत्रियों को खिलाई मिठाई
CM Yogi: पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में हुए चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है. देशभर में भाजपा कार्यालयों में जश्न मनाया गया. इस दौरान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक जश्न की तस्वीर सामने आई है, जिसमें सीएम खुद ही डिप्टी सीएम समेत कई नेताओं को मिठाइयां खिलाते नजर आ रहे हैं. इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा नेता इस प्रचंड जीत से कितने खुशी हैं.
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सीएम योगी के मिठाई खिलाने का जो वीडियो सामने आया है. वह मतगणना के दौरान का है. जिसमें सीएम योगी लखनऊ कार्यालय के अंदर अपने मंत्रियों और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते नजर आ रहे हैं. सीएम योगी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर को मिठाई खिलाई. इसके बाद लखनऊ कार्यालय में जश्न मनाया गया.
वीडियो । लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के साथ मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया, क्योंकि विधानसभा चुनाव के रुझानों में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी के पक्ष में परिणाम दिखाई दे रहे हैं।#Results2026WithPTI#AssemblyElectionResults2026 pic.twitter.com/WXhK4RyE4d
— पीटीआई न्यूज_भाषा (@PTINews_Bhasha) May 4, 2026
207 सीटों पर भाजपा जीती
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली है. बंगाल की 293 सीटों में से भाजपा को 207 सीटों पर जीत मिली है. जबकि 15 सालों तक सत्ता में रहने वाली टीएमसी को केवल 80 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. टीएमसी की इस चुनाव में बुरी हार हुई है. बंगाल के अलावा भाजपा ने पुडुचेरी और असम में जीत दर्ज की है.
ये भी पढ़ेंः योगी सरकार ने दी बिजली उपभोक्ताओं को राहत, स्मार्ट मीटर को लेकर किया बड़ा ऐलान
पहली बार बनी बंगाल में भाजपा की सरकार
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार टीएमसी के गढ़ में सेंध मारने में कामयाब रही. आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है. जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनी है. वह भी बंपर सीटों के साथ. बंगाल की जीत का जश्न न सिर्फ बंगाल बल्कि देशभर में मनाया जा रहा है. फिलहाल, भाजपा सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार बनाने वाली पार्टी बन गई है.