‘अगर किसी ने सुरक्षा में सेंध लगाई, तो सीधा यमराज…,’ मऊ से सीएम योगी ने माफियाओं को दी सख्त चेतावनी
सीएम योगी आदित्यनाथ
Tough Warning To Mafias: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को मऊ जिले के मधुबन स्थित गांधी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मंच से ही विपक्ष और माफियाओं पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि एक अच्छी सरकार कभी भी जाति देखकर काम नहीं करती, बल्कि सबके कल्याण के लिए काम करती है. सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तब की सरकार माफिया के सामने पूरी तरह से नतमस्तक थी. लेकिन आज प्रदेश की पहचान बदल चुकी है.
मऊ पहुंचे सीएम योगी ने शुक्रवार को 392 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मऊ दंगे से लेकर पिछली सरकार के कारनामें को याद किया और कहा कि पिछली सरकार ने बहुसंख्यकों के उत्पीड़न, धार्मिक आयोजनों में बाधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश को कटखरे में खड़ा कर दिया था.
CM योगी ने मंच से पूछे सवाल
उन्होंने मंच से कहा, एक अच्छी सरकार कभी भी जाति देखकर काम नहीं करती है. बल्कि सबके कल्याण के लिए विकास करती है. इस दौरान उन्होंने मंच से ही पूछ दिया कि क्या अस्पताल में भी जाति पूछकर इलाज किया जाता है? क्या जाति पूछकर किसी को सड़क और पुल पर चलने दिया जाता है. अच्छी सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए ईमानदारी से काम करती है.
ये भी पढे़ंः ‘पहला दावा अहीर का, बाकी जाएं…’, अमेठी विवाद पर ओपी राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना
माफियाओं को दी खुली चेतावनी
माफियाओं को लेकर सीएम ने कहा कि 2005 के दंगों में मऊ को जलाने का प्रयास किया गया था. उस समय पर हिंदुओं का कत्लेआम किया जाता था. क्योंकि उस समय सरकार माफियाओं के सामने पूरी तरह से नतमस्तक थी. उस दौरान उत्तर प्रदेश का नाम सुनकर लोग दस कदम पीछे हट जाया करते थे. गरीब आदमी चंदा जुटाकर रामलीला भी नहीं करा पाता था. व्यापारी डर के मारे समय से पहले दुकान बंद करने पर मजबूर था. लेकिन आज के दौरान में कोई भी माफिया पिस्तौल लहराते हुए खुली जीप में घूमकर धमकाने की हिम्मत नहीं कर सकता. अगर किसी ने ऐसा करने की हिम्मत की तो सीधा इंतजार सिर्फ यमराज करेगा.