Lucknow: लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में IPS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा हॉस्टल में कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही थी और बाद में जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो वह बेहोश मिली. लड़की LLB थर्ड ईयर की छात्रा थी.

Lucknow: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रविवार को एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी की है. अनिका रस्तोगी को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा हॉस्टल में कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही थी और बाद में जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो वह बेहोश मिली. लड़की LLB थर्ड ईयर की छात्रा थी. मृतक छात्रा आईपीएस संतोष रस्तोगी की बेटी थी. मामला लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र का है.

अधिकारियों ने कहा, “वह कल देर रात अपने हॉस्टल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है और आशियाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है…

 

 

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें