सहारनपुर में ITBP के DIG और ड्राइवर की मौत, डिवाइडर पार कर स्विफ्ट से टकराई स्कॉर्पियो

Saharanpur Road Accident: सहारनपुर में शनिवार को सड़क हादसे में ITBP के डीआईजी और उनके ड्राइवर की मौत हो गई.
Saharanpur Road Accident

Saharanpur Road Accident: सहारनपुर में शनिवार को सड़क हादसे में ITBP के डीआईजी और उनके ड्राइवर की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, डीआईजी परमिंदर सिंह (48) मसूरी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अंबाला लौट रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया. फिलहाल, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, कार में डीआईजी अपने ड्राइवर रवि शंकर और एक अन्य जवान के साथ सवार होकर मसूरी से ट्रेनिंग करके वापस लौट रहे थे. लेकिन जैसे ही सरसावा क्षेत्र में देहरादून-अंबाला रोड पहुंचे. उनकी कार अचानक से अनियंत्रित हो गई. अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई और सड़क की दूसरी दिशा में पहुंच गई. इस दौरान सामने से आ रही एक कार से टकरा गई. जिसमें सवार डीआईजी और उनके ड्राइवर की मौत हो गई.

कार के उड़े परखच्चे

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए. सूचना पाकर मौके पर सरसावा थाना की पुलिस पहुंची और उपचार के लिए PGI पिलखनी ले गई. जहां डॉक्टरों ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. वहीं एक जवान का घायल अवस्था में इलाज जारी है. जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ेंः GEN-Z और GEN-अल्फा को लेकर CM योगी ने दी खुशखबरी, युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट

कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन और सुरक्षा बलों में शोक की लहर छा गई है. सूचना मिलते ही सहारनपुर जिलाधिकारी अरविंद चौहान समेत कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया. एसएसपी अभिनंदन ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि दुर्घटना कैसे हुई और किन वजहों से हुई. इसकी जांच की जा रही है.

ज़रूर पढ़ें