बॉडी पर 10 गंभीर चोटें… लखनऊ के करोड़पति बिजनेसमैन शिवा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकला?
शिवा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
Shiva Sharma Death Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हाईप्रोफाइल करोड़पति बिजनेसमैन शिवा शर्मा की मौत का मामला अभी सुलझा नहीं है. परिजनों ने लिव-इन में रहने वाली प्रेमिका समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. इसी बीच शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है. जिसमें कई अहम जानकारी मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक शिवा के शरीर पर 10 गंभीर आंतरिक चोटें पाई गई हैं. जानें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या?
बता दें, शिवा शर्मा की मौत चार मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिरने की वजह से हुई थी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई सवालिया निशान खड़े कर दिए. क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह शॉक और हेमरेज बताई गई, लेकिन मौत से पहले शरीर पर 10 गंभीर चोटें पाई गई. जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या शिवा की मौत चार मंजिला बिल्डिंग गिरने की वजह से हुई थी या फिर उसे पहले चोंट पहुंचाई गई फिर बाद में नीचे फेंक दिया. हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
शरीर पर 10 चोटों के निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सभी 10 चोटें शिवा की मौत से पहले की है. संभावना जताई जा रही है कि इन चोटों की वजह से ही शॉक और हेमरेज हुआ होगा, जिसकी वजह से शिवा की मौत हो गई. शिवा की मौत ने कई सवालिया निशान छोड़ दिए. शिवा की मौत कैसे हुई? इसकी गुत्थी सुलझाना भी पुलिस के लिए चुनौती बन गया है. हालांकि पुलिस अब हर एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच-पड़ताल कर रही है.
ये भी पढ़ेंः कौन है वॉन्टेड मॉडल श्रद्धा दुबे? शादी के बाद भी लिव-इन में रही, पार्टनर की मौत के बाद भागी नेपाल
लिव-इन में रहते थे शिवा और श्रद्धा
बता दें, शिवा की मां ने जिस श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप लगाया है. वह अपने पति को तलाक देने के बाद शिवा के साथ ही रिलेशनशिप में रहने लगी थी. लेकिन एक दिन अचानक पुलिस को सूचना मिली कि शिवा बिल्डिंग के चौथे मंजिल से नीचे गिर गए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शिवा को अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से श्रद्धा दुबे फरार चल रही है. फिलहाल, अब श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बाद ही राज से पर्दा हटेगा.