‘दूसरी पार्टी के लोग…’, यूपी चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने क्या कहा?

UP Congress SP Alliance: कांग्रेस सांसद ने बंगाल चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा, बंगाल के बाद अब सोचने का समय नहीं है. यह समय एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ने का है.
Imran Masood Alliance Statement

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

Imran Masood Alliance Statement: उत्तर प्रदेश की सहारनपुर सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, मांगना और देना, मुझे दोनों समझ नहीं आता. कोई मांगेगा क्यों और कोई देगा क्यों? दोनों दल ये आपस में बैठकर तय कर लेंगे. इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन औवैसी पर भी उन्होंने बात की. जानें क्या कहा?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल होने है. जिसको लेकर अभी से सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सीट बंटवारे को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई. सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, कौन कितनी और किन सीटों पर चुनाव लड़ेगा इसके फैसला दोनों दल आपस में बैठकर लेंगे. आपसे कोई सीट नहीं मांग रहा है. ये सब चीजें टेबल पर बैठकर तय की जाती हैं कि क्या करना है. उन्होंने यह भी कहा कि मुझे सीटें मांगना और सीटें देना इन दोनों ही शब्दों पर मुझे ऐतराज हैं.

बंगाल चुनाव का दिया उदाहरण

कांग्रेस सांसद ने बंगाल चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा, बंगाल के बाद अब सोचने का समय नहीं है. यह समय एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ने का है. इस दौरान उन्होंने ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ गठबंधन को लेकर भी बात की और कहा कि अगर हमें सांप्रदायिकता के साथ लड़ना है तो दोनों को एक साथ होकर लड़ना होगा. ये नहीं हो सकता कि आप एक के साथ लड़ें और दूसरे के साथ हाथ मिलाएं. इन दोनों के साथ लड़ना पड़ेगा. ऐसी बातें बिल्कुल नहीं की जानी चाहिए कि दूसरे को ध्रुवीकरण का मौका मिले. आपके सामने बंगाल का ताजा उदाहरण है.

ये भी पढ़ेंः ‘माफिया’ का सफाया मेरा सबसे प्रिय विषय, लखनऊ में बोले CM योगी

दूसरी पार्टी के लोग हमें नहीं बताएंः कांग्रेस सांसद

उन्होंने कहा, राहुल जी हमेशा बड़ा दिल दिखाते हैं. हर एक निर्णय के लिए हम और हमारी पार्टी तय करेगी. दूसरी पार्टी के लोग नहीं बताएंगे कि हम इन उम्मीदवारों को लड़ाएं. वो अपना काम करें. फिलहाल, यूपी चुनाव को लेकर अभी से सरगर्मियां तेज हो गई हैं. अब देखना यह होगा कि यूपी चुनाव में कौन सी पार्टी किसके साथ गठबंधन करती है.

ज़रूर पढ़ें