UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? अखिलेश पर साधा निशाना

UP 2027 Election Owaisi Alliance Plan: ओवैसी ने न सिर्फ सीएम योगी को घेरा, बल्कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा.
Owaisi On UP Alliance 2027

AIMIM सुप्रीमो और सांसद असदुद्दीन ओवैसी

Owaisi Targets Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल 2027 में होने हैं. लेकिन चुनावी सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं. AIMIM सुप्रीमो और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी चुनाव 2027 के लिए तैयारियां शुरू कर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है. ओवैसी ने एक ओर जहां भाजपा पर जमकर हमला बोला तो वहीं समाजवादी पार्टी पर भी तंज कसा. जानें ओवैसी ने क्या कहा?

दरअसल, ओवैसी रविवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच से चुनावी शंखनाद का आगाज कर दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा, यहां पर कमजोरों की ताकत को मजबूत करने की कोशिश रहती है. अगर आप चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में लीडरशिप बने तो हमें संविधान की ताकत हासिल करनी होगी. ओवैसी ने कहा कि मेरी कोशिश है कि दोबारा यूपी में भाजपा की सरकार न बने.

किसके साथ करेंगे गठबंधन

इस दौरान औवैसी ने साफ कहा कि अगर कोई भाजपा को रोकने की कोशिश करता है तो मैं उसके साथ जुड़ने के लिए तैयार हूं. हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. लेकिन इशारों ही इशारों में संकेत दे दिया कि हम उसी के साथ गठबंधन करेंगे और चुनाव लड़ेंगे, जो भाजपा को हराने का प्रयास करेगा. क्योंकि अब दरी नहीं बिछाई जाएगी.

बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के ओवैसी

ओवैसी ने यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ को जमकर घेरा. बुलडोजर कार्रवाई पर कहा, हम जानते हैं कि बुलडोजर कहां चलता है हम जानते हैं कि किसकी जवानी को जेल में बर्बाद किया जा रहा है. यूपी में एनकाउंटर के नाम पर कई लोगों को तकलीफ दी जा रही है. यूपी में संभल मस्जिद तोड़ा गया.

ये भी पढ़ेंः ‘मैंने खुद FIR के दिए निर्देश…’, अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भड़के CM योगी

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

ओवैसी ने न सिर्फ सीएम योगी को घेरा, बल्कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा. यूपी में AIMIM को बीजेपी की बी टीम बताने पर ओवैसी ने सयानी घोष का जिक्र करते हुए कहा, काबा का गीत गाने वाले बीजेपी में चले गए. आप (अखिलेश यादव) भी गए थे बंगाल में प्रचार करने लेकिन क्या हुआ ? जिसके लिए प्रचार किया उस पार्टी के नेता बीजेपी के आगे लाइन लगाए खड़े हैं. इल्जाम हम पर लगते हैं, लेकिन कारनामें कोई और ही करता है.

ज़रूर पढ़ें