MP News: 13 जनवरी को भोपाल में दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में स्पष्ट कहा था कि वे अपनी सीट खाली कर रहे हैं. तभी से यह सीट कांग्रेस के भीतर सियासी प्रतिस्पर्धा का केंद्र बन गई है. अब सबकी निगाहें दिल्ली में होने वाले अंतिम फैसले पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि कांग्रेस किस चेहरे पर दांव लगाती है.
MP News: 6 फरवरी 2024 को हरदा के बैरागढ़ क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 175 से अधिक लोग घायल हुए थे. एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है. हादसे की भयावहता ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था.
MP News: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब इस मामले की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने 98 दिनों तक चले वैज्ञानिक सर्वे की विस्तृत रिपोर्ट हाई कोर्ट में जमा कर दी है, जिस पर आज सुनवाई तय है.
MP Budget Session 2026: सत्र के लिए विधानसभा को कुल 3478 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं. इसके अलावा 236 ध्यानाकर्षण, 10 स्थगन प्रस्ताव और 41 अशासकीय संकल्प भी पेश किए जाएंगे.
MP Weather Update: मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और नीमच में बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है.
17 और 18 फरवरी को दोनों ही दलों की विधायक दलों की बैठक हो सकती है. संभावना है कि 16 फरवरी को भी कांग्रेस या फिर भाजपा बैठक बुलाकर अपनी रणनीति तैयार कर ले.
हादसे में जनहानि की सूचना नहीं है. फैब्रिकेशन फैक्ट्री से सटी लाल बहादुर अहीर झुग्गी बस्ती के लोगों ने ऐहतियात के तौर पर घरों का सामान बाहर निकाल लिया है. आग लगने के 3 घंटे बाद करीबन आग पर काबू पाया गया.
सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर मुलाकातें की हैं और संगठन के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा भी कर चुके हैं. मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय संगठन मंत्री के साथ भी मंथन हो चुका हैं. इससे पहले एक छोटी समन्वय बैठक भी हुई थी, जिसमें संभावित नामों पर प्रारंभिक चर्चा बताई जा रही है.
पार्टी सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से कई जिलों में कांग्रेस की जमीन और भवनों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से अपडेट नहीं हुआ था. कई जगह पुराने कार्यालय जर्जर हालत में हैं, तो कुछ संपत्तियां वर्षों से बंद पड़ी हैं.
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के बाद रिपोर्ट तैयार हुई है. मुख्य सचिव अनुराग जैन दो बार कामकाज का बहुस्तरीय आकलन करा चुके हैं.