CG News: बस्तर में दरभा के ग्रामीणों को नहीं मिला एक महीने का राशन, बस्तर कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

CG News: ग्राम पंचायत छोटे पखनार के आश्रित ग्रामीण पिकअप वाहन में 50 किमी का सफर तय कर दर्जनों ग्रामीण बस्तर कलेक्टर से राशन मांगने पहुंचे.
Villagers Arrive at Collector's Office

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा विकासखंड से राशन वितरण में गड़बड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है. ग्राम पंचायत छोटे पखनार के आश्रित ग्रामीण पिकअप वाहन में 50 किमी का सफर तय कर दर्जनों ग्रामीण बस्तर कलेक्टर से राशन मांगने पहुंचे.

ग्रामीणों ने लगाया राशन गायब करने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि उनके थाली से एक माह का राशन ही गायब कर दिया गया. हितग्राहियों को उनके हक का राशन ही नहीं मिला. ग्रामीणों का कहना है कि हितग्राहियों को उनके हक का राशन नहीं मिल रहा है, जबकि दस्तावेजों में गड़बड़ी की जा रही है.

कलेक्टर से लगाई गुहार

ग्रामीणों का आरोप है कि फरवरी 2026 में कई हितग्राहियों को राशन का वितरण नहीं किया गया, लेकिन उनके राशन कार्डों में राशन देना दर्ज कर दिया गया है. यही नहीं अप्रैल 2026 में कई ग्रामीणों को यह कहकर राशन देने से मना कर दिया गया कि उनका राशन कट गया है. बरहाल ग्रामीण बस्तर कलेक्टर से राशन दिलाने गुहार लगाने पहुंचे थे अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या रुख अपनाता है और ग्रामीणों को कब तक उनके हिस्से का राशन मिलता है.

ये भी पढे़ं- Bilaspur: भाटिया वाइन फैक्ट्री के जहरीले पानी से हजारों मछलियां मरी, बीमार हो रहे लोग, हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी काम चालू

ज़रूर पढ़ें