दिल्ली में अब पेट्रोल-डीजल नहीं हाइड्रोजन से चलेगी बस, शुरू हुई 35 सीटर वाली पहली शटल बस सेवा, जानें कहां से कहां तक चलेगी
दिल्ली में हाइड्रोजन से चलेगी बस
India Green Transport Mission: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज से दिल्ली में अपनी पहली हाइड्रोजन पावर्ड शटल बस सेवा शुरु कर दिया है. ये बसें प्रदेश द्वारा दी गई छुट्टियों के अलावा सभी दिन चलेंगी. बस के कई आधुनिक सुविधाओं से लेस किया गया है. बस में जीपीएस बेस्ड ट्रैकिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. सबसे बड़ी खासियत है कि यह डीजल-पेट्रोल से नहीं, बल्कि हाइड्रोजन से चलेगी. ऐसे में कोई पॉल्यूशन का भी खतरा नहीं रहेगा.
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से आज दिल्ली के सेंट्रल विस्टा इलाके में एक एकीकृत हाइड्रोजन-संचालित शटल बस सेवा शुरू की गई है. इस पहल के तहत, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) DMRC को 2 अत्याधुनिक हाइड्रोजन-ईंधन वाली बसें उपलब्ध करा रहा है. इन बसों में 35 यात्रियों के बैठने की क्षमता है और ये रियल-टाइम मॉनिटरिंग, सुरक्षा, समय की पाबंदी और रूट के पालन के लिए GPS-आधारित ट्रैकिंग और CCTV सिस्टम से लैस हैं.
#WATCH दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से आज दिल्ली के सेंट्रल विस्टा इलाके में एक एकीकृत हाइड्रोजन-संचालित शटल बस सेवा शुरू की.
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2026
इस पहल के तहत, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) DMRC को 2… pic.twitter.com/qv3zRPjwQZ
कब से कब तक चलेगी बस
दिल्ली में यह शटल सेवा सभी कार्य दिवसों (सोमवार से शुक्रवार, राजपत्रित छुट्टियों को छोड़कर) पर, ऑफिस के व्यस्त समय के दौरान, समय सारिणी के अनुसार संचालित होगी. बस के चलने का समय सुबह: 8:30 AM से 12:30 PM तक और दोपहर: 3:30 PM से 6:30 PM तक रहेगा. इस दौरान यात्री सफर का मजा ले सकते हैं.
ये भी पढ़ेंः सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के एक और फैसले को पलटा, अब बंगाल के बाहर आलू-प्याज बेच पाएंगे किसान
कहां से कहां तक जाएगी बस?
यह बस दिल्ली में कर्तव्य भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन, अकबर रोड, नेशनल स्टेडियम, बड़ौदा हाउस, इंडिया गेट, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट्स और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन तक कवर करेगी. वैसे तो पेट्रोल-डीजल से ज्यादा अच्छा सीएनजी है, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण ज्यादा होने की वजह से हाइड्रोजन पावर्ड गाड़ियां ज्यादा कारगर हैं. यह बस उन शहरों के लिए काफी अच्छी हैं, जहां पर प्रदूषण काफी ज्यादा है.