10 लाख की भीड़ कहां थी? खाली कुर्सियों का वीडियो दिखाकर BJP ने कांग्रेस को घेरा, शाह ने भी साधा निशाना

INDIA bloc rally: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की रैली में जुटने वाली को लेकर किए गए दावों पर सवाल उठाए हैं. संब‍ित पात्रा ने पूछा कि आखिर कहां है 10 की भीड़? कुर्सियां तो खाली नजर आ रही हैं.
bjp

बीजेपी ने इंड‍िया अलांयस की रैली की भीड़ पर उठाए सवाल

INDIA bloc Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के बाद बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. विपक्षी दलों ने इस रैली के जरिए चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला. वहीं, बीजेपी ने रैली में जुटी भीड़ को लेकर सवाल खड़े करते हुए इसे फ्लॉप शो करार दिया.

बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रैली की तस्वीरें और वीडियो दिखाएं. उन्होंने कांग्रेस नेताओं के 10 लाख लोगों के जुटने के दावे को चुनौती दी. इसके साथ ही उन्‍होंने पूछा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग आखिर कहां थे?

फोटो से PM नहीं बनाया जा सकता- पात्रा

संबित पात्रा ने दावा किया कि मैदान का करीब 40 फीसदी हिस्सा खाली था. उन्होंने बताया कि रैली के लिए लगभग 28 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं, जिनमें से 5 से 7 हजार कुर्सियां खाली नजर आ रही थीं. बीजेपी नेता के मुताबिक, दोपहर साढ़े तीन से चार बजे के बीच के वीडियो में मैदान के पिछले और बीच के हिस्से में काफी जगह खाली दिखाई दे रही थी.

उन्होंने कांग्रेस पर ट्रिक फोटोग्राफी के जरिए भीड़ को बड़ा दिखाने का आरोप लगाया है पात्रा ने कहा कि केवल कैमरे के एंगल से किसी को बड़ा नेता या प्रधानमंत्री नहीं बनाया जा सकता. इसके लिए मेहनत और पसीना बहाना पड़ता है.

अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर साधा निशाना

दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने INDIA ब्लॉक की रैली के लिए 1 नवंबर की तारीख चुनने पर सवाल उठाया. शाह ने कहा कि इसी दिन 1984 में सिख विरोधी हिंसा हुई थी, जिसमें हजारों सिखों की जान गई थी. ऐसे दिन राजनीतिक रैली आयोजित करना पीड़ित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है.

बीजेपी की तरफ से भीड़ होने के आरोपों पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है. कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर रैली के कई वीडियो और फोटो शेयर किए हैं. कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी और कुछ मीडिया के लोग जानबूझकर इस तरह की खबर फैला रहे हैं कि भीड़ नहीं थी. बल्कि हकीकत कुछ और ही थी.

ये भी पढ़ें:2024 का चुनाव अवैध था… रामलीला मैदान में राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे

ज़रूर पढ़ें