कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, लपटें देख उतरकर भागने लगे यात्री, बंगाल जा रही थी ट्रेन
Patiala Train Fire Incident: पंजाब के पटियाला में बड़ा हादसा हो गया है. कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बे में भीषण आग लग गई.
कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, लपटें देख उतरकर भागने लगे यात्री
Karmabhoomi Express Coaches Ablaze: पंजाब के पटियाला में बड़ा हादसा हो गया है. कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बे में भीषण आग लग गई. इस हादसे के कई वीडियोज भी सामने आ रहे हैं, जिसमें दूर-दूर तक धुआं उठता दिख रहा है. कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन (पश्चिम बंगाल) से अमृतसर जंक्शन (पंजाब) तक चलती है.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार की दोपहर पंजाब के पटियाला में हुआ. ट्रेन जब राजपुरा के सराज बंजारा गांव पहुंची. इसी दौरान आग की लपटें दिखाई देने लगीं. हालांकि, अभी तक किसी भी यात्री को चोट की खबर नहीं है. रेलवे विभाग ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने के आदेश दिए हैं.
अपडेट किया जा रहा है..
