दिवाली में गिफ्ट कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- वाहनों की आवाजाही से दिल्ली में बढ़ रहा वायु प्रदूषण

Delhi Vehicular Pollution Concern: दिवाली से पहले दिल्ली में वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है. जिसको देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ी टिप्पणी की है. CJI सूर्यकांत ने कहा कि देश के अमीर वर्ग ने दिवाली पर एक-दूसरे को गिफ्ट देकर सामाजिक प्रतिष्ठा और स्टेटस सिंबल बना दिया है. इसका खामियाजा आम आदमी […]
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट (File Photo)

Delhi Vehicular Pollution Concern: दिवाली से पहले दिल्ली में वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है. जिसको देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ी टिप्पणी की है. CJI सूर्यकांत ने कहा कि देश के अमीर वर्ग ने दिवाली पर एक-दूसरे को गिफ्ट देकर सामाजिक प्रतिष्ठा और स्टेटस सिंबल बना दिया है. इसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ता है, क्योंकि इससे वाहनों की आवाजाही बढ़ती है, जिसकी वजह से प्रदूषण भी बढ़ता है.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर चिंता जताई है. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सांस्कृतिक बदलाव की जरूरत है. इस दौरान उन्होंने अमीर-गरीब को लेकर बात की. कोर्ट ने कहा कि गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते. वे दुकान लगाते हैं और अपनी कमाई कर घर लौट जाते हैं, लेकिन वहीं अमीर लोग गिफ्ट देने की परंपरा को अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़ते हैं, जिसमें वाहन का इस्तेमाल होता है. वाहन से ही प्रदूषण फैलता है.

पराली जलाने पर भी जताई चिंता

SC के अनुसार, दिवाली पर गिफ्ट देने की परंपरा बंद करने की जरूरत है. दिवाली पर इसे सांस्कृतिक बदलाव की तरह बदलने की जरुरत है और लोगों को समझना होगा कि क्या यही असली संस्कृति है. दिवाली पर गिफ्ट के अलावा कोर्ट ने पराली जलाने पर भी चिंता जताई.

अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें