तमिलनाडु में विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, कांग्रेस भी साथ! कल होगा शपथ ग्रहण
टीवीके चीफ विजय
Tamil Nadu Government Formation: तमिल सुपरस्टार विजय ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐसी एंट्री मारी, जिसने राज्य की राजनीति का पूरा समीकरण ही बदल दिया. उनकी पार्टी TVK ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए ही जबरदस्त प्रदर्शन किया. यही वजह है कि अब विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. इससे पहले कांग्रेस ने विजय को समर्थन दे दिया था.
विजय ने राज्यपाल से मिलकर बताया कि उनकी पार्टी के पास पर्याप्त समर्थन है और वे जल्द ही सरकार बनाने के लिए तैयार हैं. TVK भले ही अपने दम पर बहुमत से थोड़ा पीछे रही हो, लेकिन अन्य दलों का समर्थन जुटाने का दावा किया जा रहा है.
मतलब साफ है कि अगले कुछ घंटों के भीतर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है. कहा ऐसा भी जा रहा है कि डीएमके के अंदर टूट हो सकती है. दावा है कि 30 विधायक डीएमके का साथ छोड़कर विजय के साथ आ सकते हैं.
विजय को कितने विधायकों का चाहिए साथ?
तमिलनाडु में TVK चीफ विजय बुधवार को लोकभवन में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. उन्हें सरकार बनाने के लिए 118 विधायक चाहिए. फिलहाल TVK को 5 विधायकों वाली कांग्रेस ने अपना समर्थन दे दिया है.
7 मई को होगा विजय का शपथ ग्रहण
विजय 7 मई को चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. उनके साथ कुछ कैबिनेट मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है. इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. तो वहीं कई वीवीआईपी भी उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.
राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. हालांकि इसका औपचारिक ऐलान अभी बाकी है. अगर राहुल शामिल होते हैं तो यह भी तय है कि इंडिया गठबंधन के कई और नेता विजय के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में कांग्रेस-DMK का छूटा साथ, विजय को मिला ‘पंजे’ का साथ