CM मोहन यादव के दौरे से पहले भोजशाला में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, आपत्तिजनक वीडियो पर 6 पर FIR

पुलिस ने आरोपी सोनू सोनू खान और अल्ताफ मिर्जा समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह शहर की शांति को भंग नहीं करने दिया जाएगा.
Before the CM's visit to Bhojshala, police and administrative officials conducted an inspection.

भोजशाला में सीएम के दौरे से पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया.

Input- जफर अली

MP News: धार स्थित भोजशाला में हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहली बार मंदिर पहुंचेंगे. लेकिन मुख्यमंत्री के भोजशाला पहुंचने से पहले ही शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. अमन खान नाम के एक आरोपी ने भोजशाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया. इस वीडियो में आरोपी ने मंदिर परिसर को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है.

मंदिर में पूजा के समय अपलोड किया आपत्तिजनक वीडियो

जानकारी के मुताबिक अमन खान नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया था. इस वीडियो में परिसर को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गईं हैं. ये वीडियो उस वक्त अपलोड किया गया, जब परिसर के अंदर धार्मिक अनुष्ठान चल रहे थे. वहीं वीडियो वायरल होन के बाद एक युवक शिकायत लेकर थाने पहुंच पहुंच गया. युवक ने वीडियो का स्क्रीन शॉट पुलिस के साथ शेयर किया. जिसके बाद तत्पर्रता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी सोनू सोनू खान और अल्ताफ मिर्जा समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह शहर की शांति को भंग नहीं करने दिया जाएगा. अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसेक खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री रोड शो से करेंगे शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज धार के दौरे पर रहेंगे. आज वे भोजशाला परिसर में दर्शन करेंगे. सबसे पहले मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे राजवाड़ा से रोड शो की शुरुआत करेंगे. यह रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भोजशाला पहुंचेगा, जहां मुख्यमंत्री दर्शन और पूजन करेंगे. भोजशाला में वाग्देवी दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मोतीबाग चौक पहुंचेंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे.

CM के दौरे को देखते हुए नो व्हीकल जोन

भोजशाला में दर्शन और जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री धारेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद वे देवीजी गढ़ कालिका माता मंदिर में दर्शन करेंगे. धार्मिक कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री मुंज सागर तालाब घाट पहुंचेंगे, जहां जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा अभियान के तहत श्रमदान करेंगे और जल संरक्षण का संदेश देंगे.

वहीं मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और नो व्हीकल जोन लागू किया है. केवल आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को अनुमति दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: ‘भोजशाला परिसर मंदिर है…’, यह फैसला सुनाने के लिए किन सबूतों को कोर्ट ने माना आधार? 

ज़रूर पढ़ें