Bhopal: मोबाइल चलाने पर पिता ने डांटा तो छात्रा ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, जानें मामला

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक छात्रा ने सल्फास खा लिया और इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई.
Madhya Pradesh News

12 वीं की छात्रा ने किया अपहरण

Bhopal: आजकल बच्चों में फोन चलाने की ऐसी बुरी आदत लग चुकी है कि वह हर समय बस मोबाइल में घुसे रहना चाहते है. खाना खाना हो तो फोन, पढ़ाई करनी हो तो फोन, यात्रा करनी हो तो फोन और फिर मनोरंजन के लिए तो मोबाइल चाहिए ही चाहिए. बच्चो में मोबाइल की लत के कारण कई बार बुरे हादसे भी हो जाते है. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है. यहां एक छात्रा को पिता ने फोन चलाने को लेकर डांटा तो उसने जहर खा लिया.

भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र का मामला

मामला भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार रतुआ क्षेत्र निवासी खुशी कुशवाहा (17) पिता जगदीश कुशवाहा परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी. शनिवार देर रात पिता ने उसे मोबाइल फोन चलाते देखा तो फटकार लगा दी. इसके बाद छात्रा ने कथित रूप से सल्फास खा लिया. भंगीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

खुशी कुशवाहा के परिवार में…

खुशी कुशवाहा के परिवार में एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है. खुशी ने इसी साल 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी और भानपुर स्थित एक निजी कॉलेज में प्रवेश की तैयारी कर रही थी. परिजनों ने बताया कि पिता की डांट के बाद खुशी बाथरूम में चली गई. कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में उसे अस्तपताल लेकर पहुंचे.

परिजनों ने जब खुशी ने पूछताछ की तो उसने सल्फास खा लेने की बात कबूल कर ली. डॉक्टरों ने छात्रा का उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालात गंभीर बनी रही और रविवार सुबह खुशी की सांसें थम गई.

ये भी पढ़ें-मऊगंज: नवजात की किलकारी के 24 घंटे बाद मातम! हैवान पति ने मां को उतारा मौत के घाट, बच्ची ने किया खुलासा

ज़रूर पढ़ें