एमपी में BJP के तीनों राज्यसभा प्रत्याशी निर्विरोध विजयी, मिला जीत का सर्टिफिकेट, कांग्रेस पहुंची है सुप्रीम कोर्ट

तीसरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज हो गया था, जिसके बाद गुरुवार को बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों को जीत का सर्टिफिकेट मिल गया है. हालांकि अब रिटर्निंग ऑफिसर के नामांकन खारिज होने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची है.
The Returning Officer handing over certificates of victory to the three BJP Rajya Sabha candidates.

बीजेपी के तीनों राज्यसभा प्रत्याशियों को जीत का सर्टिफिकेट देते रिटर्निंग ऑफिसर.

MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीनों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं. चुनाव आयोग ने बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों महेश केवट, रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया है. तीसरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज हो गया था, जिसके बाद गुरुवार को बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों को जीत का सर्टिफिकेट मिल गया है. हालांकि अब रिटर्निंग ऑफिसर के नामांकन खारिज होने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची है.

चुनाव आयोग ने नहीं लिया फैसला

मंगलवार को तीसरी राज्यसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया गया था. बीजेपी ने आरोप लगाया था कि मीनाक्षी नटराजन ने तेलंगाना में आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई थी. इसको लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई थी. जिसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने आपत्ति को सही मानते हुए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया था. इसके बाद भोपाल से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले के खिलाफ चुनाव आयोग का रुख किया था. चुनाव आयोग को आज 3 बजे तक मामले पर फैसला सुनाना था, लेकिन आयोग ने पूरे मामले पर कोई भी निर्णय नहीं लिया. जिसके बाद राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों को जीत का सर्टिफिकेट मिल गया.

कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नॉमिनेशन रद्द होने के मामले में वकील संकेत गुप्ता ने कहा, ‘वह भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के फैसलों से परेशान हैं. आज की सुनवाई के दौरान, जब सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने यह मामला उठाया, तो कोर्ट ने साफ कहा कि हम चुनाव प्रक्रिया में दखल नहीं करेंगे. कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि आज के लिए इस मामले पर चर्चा पूरी हो गई है और बाकी बातें कल सुनी जा सकती हैं. कोर्ट ने आगे कहा कि हम चुनावी प्रक्रिया में दखल नहीं देंगे और आगे की कोई भी अपील या स्पष्टीकरण अगले दिन सुनेगा.’

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से मीनाक्षी नटराजन को नहीं मिली राहत, अब मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा SC

ज़रूर पढ़ें