MP IAS Transfer: एमपी में 29 IAS अफसरों का तबादला, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल संभाग के कमिश्नर

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में बुधवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया. 29 IAS अफसरों का तबादला कर दिया गया. आईएएस कर्मवीर शर्मा को भोपाल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है. वहीं, रीवा संभाग की जिम्मेदार शीलेंद्र सिंह को दी गई है.
Madhya Pradesh

तबादला

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ और मध्य स्तर के 29 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं. भोपाल और रीवा संभाग के कमिश्नर बदले गए हैं. कर्मवीर शर्मा को भोपाल और शीलेंद्र सिंह को रीवा की जिम्मेदारी दी गई है.

​मुकेश चंद गुप्ता (1998 बैच): प्रमुख सचिव, जेल विभाग बनाया गया है. इसके साथ ही सदस्य, राजस्व मण्डल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

​डॉ. ई. रमेश कुमार (1999 बैच): प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग तथा राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त की कमान दी गई है. इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

विवेक कुमार पोरवाल (2000 बैच): खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.



संजीव सिंह (2005 बैच): कमिश्नर भोपाल संभाग से हटाकर इन्हें अब सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कर्मवीर शर्मा (2010 बैच): नया आयुक्त, भोपाल संभाग (कमिशनर) बनाया गया है.

​श्री शीलेन्द्र सिंह (2010 बैच): आयुक्त, रीवा संभाग (कमिशनर) नियुक्त किया गया है.

बाबू सिंह जामोद (2006 बैच): रीवा संभाग के कमिश्नर पद से हटाकर इन्हें सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग बनाया गया है.

दीपक सिंह (2007 बैच): आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है.

आलोक कुमार सिंह (2008 बैच): इन्हें पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक (Stamps & Registration), मध्यप्रदेश नियुक्त किया गया है.



अमित तोमर (2009 बैच): प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम, भोपाल तथा आयुक्त, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

सतेन्द्र सिंह (2009 बैच): आयुक्त-सह-संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

अतिरिक्त प्रभार और प्रभार से मुक्ति

केसी गुप्ता (1992 बैच): अपर मुख्य सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

अनिरुद्ध मुखर्जी (1993 बैच): अपने वर्तमान प्रभारों के साथ अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण विभाग तथा पर्यावरण आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है.

सोनिया मीणा (2013 बैच): आयुक्त-सह-संचालक, संस्थागत वित्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

मनीष सिंह (2009 बैच):
मुकेश चन्द गुप्ता द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर ये जेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे.

मनीष सिंह (1997 बैच): संजीव सिंह द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर ये खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे.

अशोक बर्णवाल (1991 बैच): नए आदेशों के बाद ये कृषि उत्पादन आयुक्त और अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: MP के युवाओं के लिए खुशखबरी! फिर शुरू होगी खेल कोटे से पुलिस में सीधी भर्ती

ज़रूर पढ़ें