Vistaar Shiksha Samman: क्यों करना चाहिए माता पिता और गुरु का सम्मान? स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने बताई वजह
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह
Vistaar Shiksha Samman: आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में विस्तार न्यूज ने शिक्षा सम्मान 2026 का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. मंत्री ने सभागार में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विस्तार न्यूज़ का यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. मैं इस आयोजन के लिए विस्तार न्यूज़ का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. सभी बच्चों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई. मैं कामना करता हूं कि आप जीवन में हमेशा आगे बढ़ें, निरंतर सीखते रहें और सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें.
देश के निर्माण में युवाओं की खास भूमिका: राव उदय
मंत्री राव उदय प्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक समृद्धशाली भविष्य की जो कल्पना की है, उसकी ओर आप सभी विद्यार्थी आगे बढ़ रहे हैं. आपके भरोसे पर ही आज श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की जा रही है और मुझे खुशी है कि आप सभी उस दिशा में बेहद अच्छा कार्य कर रहे हैं. विदेशों में जिस तरह आधुनिक शिक्षा और तकनीक पर विशेष ध्यान दिया जाता है, उसी दिशा में अब हमारा देश भी तेजी से आगे बढ़ रहा है.
स्मार्ट क्लाश होंगी शुरू- स्कूल शिक्षा मंत्री
मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है. जुलाई महीने में हम एक साथ सिंगल क्लिक के माध्यम से 10 हजार स्मार्ट क्लास शुरू करने जा रहे हैं. नई शिक्षा नीति का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें स्किल्ड बनाना है. साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के क्षेत्र में भी बच्चों को अधिक से अधिक अवसर और लाभ मिले, यही सरकार का प्रमुख उद्देश्य है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बच्चों को प्रेरित और मोटिवेट कर रहे हैं.
माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करें
राव उदय सिंंह ने कहा कि मैं सभी बच्चों से कहना चाहता हूं कि माता-पिता और शिक्षक आपके लिए कभी बुरा नहीं सोचेंगे. वे हमेशा आपके बेहतर भविष्य, उज्ज्वल जीवन और सफलता के बारे में ही सोचते हैं. इसलिए उनका सम्मान करें, उनकी बातों को समझें और अपने लक्ष्य की ओर पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ें.
विस्तार न्यूज़ की जमकर की तारीफ
विस्तार न्यूज़ जिस तरह बच्चों और शिक्षा के लिए ऐसे सार्थक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, वह वास्तव में सराहनीय है. इसके लिए मैं विस्तार न्यूज़ की पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम समाज और शिक्षा जगत को नई दिशा देते रहेंगे.