भोजशाला में CM मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, बोले- धार में बनेगा सरस्वती लोक

धार स्थित भोजशाला परिसर में हाई कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंदिर पहुंच. यहां उन्होंने मां वाग्देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की.
CM Mohan Yadav performed darshan puja at Bhojshala.

भोजशाला में सीएम मोहन यादव ने दर्शन पूजा किया.

MP News: धार स्थित भोजशाला परिसर में हाई कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंदिर पहुंच. यहां उन्होंने मां वाग्देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की. इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत तमाम लोग मौजूद रहे. वहीं दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मोतीबाग चौक में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नगरी राजा भोज ने बसाई थी. उन्होंने अपने समय में दो बड़े राजाओं गांगेय और तैलंग को हराया था. इसलिए कहावत बन गई कहां राजा भोज और कहां गांगेय तैलंग. इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि धार में सरस्वती लोक बनेगा.

विरासत से विकास की बात की

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल की बात की. सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा, ‘हमने 12 साल में विरासत से विकास की बात की. लेकिन कांग्रेस के लोग राम मंदिर को लेकर देशभर में दंगे करवाते थे. कांग्रेसियों सुन लो मंदिर वहीं बना है, और धूमधाम से बना है. नरेंद्र मोदी के शासन काल में एक बार नहीं दो बार नहीं, तीन-तीन बार दुश्मन को घर में घुसकर मारा अब तारीख पर तारीख नहीं करते. दूध का दूध और पानी का पानी करते हैं.’

‘देवास आगे निकल गया, हमारा धार रुक गया था’

कोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी किया है. जब धार का निर्णय आया और हम और आप जब इस फैसले को देखते हैं तो आने वाले समय में धार को आगे बढ़ाने के संकल्प करने की जरूरत है. धार और देवास एक जैसे थे. देवास बहुत आगे निकल गया. लेकिन धार हमारा रुक गया. लेकिन अब धार सबसे आगे जाकर रुकेगा. धार सबसे आगे निकलेगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में धार प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक जिला बनकर निकलेगा.

ये भी पढे़ं: CM मोहन यादव के दौरे से पहले भोजशाला में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, आपत्तिजनक वीडियो पर 6 पर FIR

ज़रूर पढ़ें