16-18 साल की युवती का अपना अलग ही… MLA पन्नालाल शाक्य का बयान, किस पर कसा तंज

Guna MLA Controversial Remark: गुना में आयोजित एक कार्याक्रम में पुरानी कहावत का हवाला देते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि अच्‍छी दूध देने वाली गाय, उपजाऊ जमीन और 16-18 साल की सुंदर युवती का अपना अलग ही महत्व बताया जाता है.
MLA Pannalal Shakya

विधायक पन्नालाल शाक्य

MLA Pannalal Shakya Statement: मध्‍य प्रदेश की गुना स‍ीट से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. विधायक कभी अधिकारियों पर तंज कसते हैं तो कभी नेताओं को खरी-खोटी सुना देते हैं. विधायक ने हाल ही में गुना में आयोजित एक कार्याक्रम में पुरानी कहावत का हवाला देते हुए कहा कि अच्‍छी दूध देने वाली गाय, उपजाऊ जमीन और 16-18 साल की सुंदर युवती का अपना अलग ही महत्व बताया जाता है.

विधायक ने आगे कहा कि किसी के हाथ-पैर हिल रहे हों, लेकिन उसकी इच्‍छाएं कभी खत्म नहीं होती हैं. बाद में उन्‍होंने कहा कि जिन लोगों की उम्र अब भजन करने की है, वे भी सिंहासन पर बैठना चाहते हैं. विधायक शाक्य के इस बयान को अब राजनीतिक संदर्भ में देखा जा रहा है.

स्‍थापना दिवस कार्यक्रम में दिया बयान

दरअसल, 1 नवंबर मध्‍य प्रदेश स्‍थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने बयान दिया जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में होने लगी है. विधायक ने एक कहावत कहते हुए लोगों की उम्मीद औ सत्ता की चाहत रखने वालों पर तंज कसा है. उनका बयान सुर्खियों में इसलिए रहा क्योंकि उन्‍होंने अपने संबोधन में 16 से 18 साल की सुंदर युवती का जिक्र भी कर दिया.

बिना किसी का नाम लिए साधा निशाना

विधायक पन्नालाल ने अपने पूरे भाषण में किसी भी व्‍यक्ति को नाम नहीं लिया, लेकिन फिर भी कई लोगों पर निशाना साधा है. हालां‍कि विधायक के बयान में उम्र और सत्ता की चाहत को लेकर की गई ट‍िप्पणी को राजनीतिक महत्वाकांक्षा से जोड़ा जा रहा है. सरकारी और गरमिामय आयोजन के मंच से दिए गए विधायक के इस बयान ने लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है.

1 नवंबर को मध्‍य प्रदेश स्‍थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन ने शुभ विदाई गार्डन में कार्यक्रम को आयोजित किया. इस कार्यक्रम में मुख्‍य अति‍थि के तौर पर विधायक पन्नालाल शाक्य शामिल हुए थे. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्‍यक्ष धमेंद्र सिकरवार, कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल, पुलिस अधीक्षक हितिका वासल समेत कई जनप्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी-कर्मचारी और लोग मौजूद रहे.

ये भी पढे़ं- वतन के लिए क्‍या जान देंना? नहीं थम रहे गुना विधायक पन्ना लाल शाक्य के व‍िवाद‍ित बयान

ज़रूर पढ़ें