मुरैना: पहले पूजा, फिर इलाज! पोरसा सिविल अस्पताल में मरीज इंतजार करते रहे, डॉक्टर साहब भक्ति में रही लीन
पोरसा सिविल अस्पताल
पोरसा: आम जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद लेकर सिविल अस्पताल पहुंचती है, लेकिन यहां का नजारा कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है. आरोप है कि अस्पताल में मरीज घंटों डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहे, जबकि डॉक्टर साहब अपने पूजा-पाठ में व्यस्त रहे. मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि चाहे मरीज की हालत बिगड़ती रहे या दर्द से कराहता रहे, डॉक्टर पहले अपनी पूजा पूरी करते हैं, उसके बाद ही उपचार शुरू किया जाता है.
सुबह से ही मरीजों की भीड़ शुरू
अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही, लेकिन इलाज की प्रक्रिया समय पर शुरू नहीं हो सकी. इससे मरीजों और उनके परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिली. लोगों का कहना है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए हर मिनट कीमती होता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अपनी प्राथमिकताएं तय करने में मरीजों की परेशानी को नजरअंदाज कर रहे हैं.
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. अब सवाल यह है कि जब अस्पताल में मरीज इलाज के लिए भटक रहे हों, तब क्या सरकारी ड्यूटी के दौरान पूजा-पाठ को प्राथमिकता देना उचित है. “अस्पताल में भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर यदि समय पर मरीजों का उपचार न करें, तो मरीज आखिर किसके भरोसे रहें.
ये भी पढ़ें-Morena News: रेत माफिया पर लगाम के लिए रखे पत्थरों से टकराया ट्रक, डिवाइडर पर चढ़ा वाहन, वनरक्षक बाल-बाल बचे